श्रीमती शंकरदेई बालिका इंटर कालेज धनघटा में मेधावी छात्राएं पुरस्कृत ।
– अंक पत्रों के साथ पुरस्कार पाकर खिले छात्राओं के चेहरे।
धनघटा – संतकबीर नगर ।
धनघटा स्थित श्रीमती शंकरदेई बालिका इंटर कालेज में शनिवार को आयोजित अभिभावक सम्मेलन के बीच विद्यालय की मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। विद्यालय के संरक्षक भालचंद पाठक, प्रबन्धक श्रीमती अष्टभुजा पाठक, सह प्रबन्धक पीयूष पाठक ने मेधावी छात्रों को सम्मानित किया। श्री भालचंद पाठक ने कहा कि श्रीमती शंकरदेई शिक्षण संस्थान बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यहां से शिक्षा ग्रहण कर निकली छात्राएं आज विभिन्न क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण पदों पर बैठी है। उन्होंने कहा बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए समर्पित शंकर देइ बालिका इंटर कालेज ने आयाम तय किये है। प्रति वर्ष यूपी बोर्ड की परीक्षा में यहां की छात्राएं जिले में टॉप टेन में पहुंच रही है। उन्होंने ने गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए शिक्षकों की भी सराहना किया। इस दौरान कार्यक्रम में मौजूद सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि छात्राओं के शैक्षिक विकास में अभिभावकों का जागरूक होना जरूरी है। इस दौरान वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली मेधावी छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। विद्यालय की टॉपर छात्रा को साइकिल पुरस्कार में दिया गया। विभिन्न कक्षाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं— अंशु (73.46%), आयशा (91.61%), किरन (91.77%), खुशी अग्रहरी (70%), मानसी पाठक (83.83%), रुकैया (82.6%), महिमा और मिसवा (67.9%) को अंक पत्र के साथ शील्ड व मेडल देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका प्रीति श्रीवास्तव, देवेन्द्र मणि राय, गोविन्द मिश्रा, रंजना पाल, शकुंतला यादव, राहुल पाण्डेय, अनिरुद्ध शर्मा सहित भारी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं, अभिभावक और स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
