पुलिस अधीक्षक बहराइच द्वारा थाना रिसिया का औचक निरीक्षण किया गया।

0

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

रिसिया – बहराइच ।

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक बहराइचके द्वारा थाना रिसिया का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान महिला हेल्पडेस्क पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों की पेंडेंसी की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि सभी प्रार्थना पत्रों को विधिवत रजिस्टर में अंकित कर समयबद्ध एवं विधिसम्मत निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा प्रत्येक प्रकरण में थाना प्रभारी स्वयं फरियादियों से फीडबैक प्राप्त करें।

इस दौरान आगंतुकों एवं फरियादियों के साथ शिष्ट एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने, उनके बैठने की समुचित व्यवस्था, स्वच्छ पेयजल उपलब्धता तथा शौचालयों की साफ-सफाई बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

मालखाने के निरीक्षण के दौरान माल को क्रमवार एवं वर्षवार सुव्यवस्थित ढंग से सुरक्षित रखने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही रजिस्टरों के सुव्यवस्थित संधारण पर विशेष बल दिया गया।

मेस का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई बनाए रखने तथा निर्धारित मेन्यू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। थाना परिसर, हवालात, बैरक एवं शौचालयों का निरीक्षण कर समुचित स्वच्छता, पानी की उपलब्धता एवं संसाधनों के व्यवस्थित रख-रखाव हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता एवं उनकी उचित दिशा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

श्री श्रीवास्तव ने थाना प्रभारी करुणाकर पाण्डेय को निर्देशित किया कि थाने पर आने वाले सभी आगंतुकों की शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका त्वरित एवं विधिक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे आमजन को अनावश्यक रूप से मुख्यालय न जाना पड़े। थाना परिसर स्थित मिशन शक्ति केंद्र का निरीक्षण कर उसके प्रभावी क्रियान्वयन हेतु निर्देश दिए गए तथा अभियान के अंतर्गत की गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...