रबी वर्ष 2025-26 का क्रॉप कटिंग कर फसल उपज का कराया गया आकलन ।
संतकबीर नगर –
जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा द्वारा तहसील खलीलाबाद के विकासखंड खलीलाबाद के ग्राम पंचायत आजमपुर में रबी 2025-26 के अंतर्गत चयनित कृषक कृष्ण सिंह के स्थित गाटा संख्या 74 रबी कटिंग की अधिसूचित फसल गेहूं की कटाई का CCE APP के माध्यम से निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में प्लाट उपज 17.500 किलोग्राम(43.3 वर्ग मीटर में ) प्राप्त हुआ अर्थात 40.42 कुंतल प्रति हेक्टेयर अनुमानित प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर तहसीलदार खलीलाबाद आनंद ओझा, अपर सांख्यिकीय अधिकारी ओमप्रकाश दुबे, राजस्व लेखपाल अनिल कुमार, प्रधानमंत्री फसल बीमा टीम से जिला समन्वयक अष्टभुजा सिंह, प्रवीण शर्मा ब्लॉक समन्वयक अमित कुमार सिंह, सचिन वर्मा , प्रधान प्रतिनिधि सिकन्दर एवं कृषक सहित सम्मानित गणमान्य आदि उपस्थित रहे।
