नाबालिग को शादी का झांसा देने व दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
संतकबीर नगर-
जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत 1अप्रैल 2026 को नाबालिग को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के मामले में अभियुक्त को आज थाना धनघटा की पुलिस ने उमरिया चौराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
आपको बताते चलें कि जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अन्तर्गत महिलाओं पर अपराधों के रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी धनघटा अभय नाथ मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में वादी द्वारा दिनांक 01 अप्रैल 2026 को थाना धनघटा पर वादी की नाबालिग पुत्री को शिवांश तिवारी पुत्र स्व0 चन्द्रभुषण तिवारी ग्राम परस हर पश्चिमी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को द्वारा शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र देकर अभियोग पंजीकृत कराया गया था ।
थाना धनघटा पुलिस द्वारा साक्ष्य संकलन के आधार पर महिला अपराध की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना धनघटा पुलिस द्वारा मु0 अ0 सं0 184/2026 धारा 137(2),87, 64(1) बी0 एन0 एस0 व 5 L/6 पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की कार्यवाही में जुट गई।
धनघटा पुलिस ने अपने कार्य के प्रति गुड वर्क दिखाते हुए 24 घंटे के अंदर शिवांश तिवारी पुत्र स्व0 चन्द्र भुषण तिवारी ग्राम परसहर पश्चिमी थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को उमरिया चौराहा से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरण –
उ0 नि0 रामकेवल भारती, का0 रविन्द्र निषाद ।
