नवकृषि परियोजना अंतर्गत कृषि निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच-
जनपद बहराइच में किसानों एवं किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) की आय में वृद्धि तथा कृषि निर्यात को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज एक दिवसीय कृषि निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला का आयोजन ई-नाम सभागार, नवीन मंडी स्थल, बहराइच में किया गया। यह कार्यशाला कृषि विपणन एवं कृषि विदेश व्यापार विभाग, बहराइच तथा ACCESS Development Services द्वारा नवकृषि परियोजना के अंतर्गत संयुक्त रूप से आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उप कृषि निदेशक, बहराइच उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जिला उद्यान अधिकारी, बहराइच, सहायक कृषि विपणन अधिकारी, देवीपाटन मंडल, सचिव एपीएमसी बहराइच, एपीडा से श्री आलोक मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी, स्थानीय निकायों के प्रतिनिधि, एफपीओ, प्रगतिशील किसान एवं ACCESS टीम से सुजीत सिंह, राहुल सिंह, लालजी तिवारी, आशीष यादव, फपीओ से लालता गुप्ता, मुन्ना लाल वर्मा, राणा चेतन सिंह, उमेश चंद्र, सतीश मौर्या, संगीता, स्मृति राजेश, रंजीत, दिव्याशु, राम नारायण जी आदि लगभग 50 फपीओ से प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यशाला में किसानों एवं एफपीओ को उत्तर प्रदेश कृषि निर्यात नीति 2019, निर्यात से संबंधित प्रक्रिया एवं आवश्यक दस्तावेजीकरण, अंतरराष्ट्रीय गुणवत्ता मानकों ( एपिडा ) तथा कृषि एवं उद्यान विभाग एवं मंडी परिषद की विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों द्वारा किसानों को निर्यात हेतु उत्पाद की गुणवत्ता सुधार, पैकेजिंग, ग्रेडिंग एवं बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन करने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही किसानों को बताया गया कि किस प्रकार वे अपनी उपज को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचाकर बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं।
कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी बताया और भविष्य में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की।
