गैंगस्टर एक्ट में वांछित 10,000 रुपये का इनामिया अभियुक्त गिरफ्तार।
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 31 मार्च 2026 को जनपद संत कबीर नगर के गैंगस्टर एक्ट में वांछित₹10000 का इनामिया जनपद सुल्तानपुर निवासी को आज बेलडीहवा के पास से गिरफ्तार किया गया।
आपको बताते चले की पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना द्वारा चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी मेंहदावल सर्व दवन सिंह के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना बेलहरकला अनिल कुमार के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मु0अ0सं0 45/2026 धारा 3(1)/2(b)(i) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम थाना बेलहरकला जनपद संतकबीर नगर से सम्बन्धित वांछित 10,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त चन्दू उर्फ विकास कुमार पुत्र रामसागर निवासी शहाबुद्दीनपुर थाना करौंदीकला जनपद सुल्तानपुर को आज दिनाँक 31मार्च 2026 को बेलडिहवा से विधिक नियमों का पालन करते हुये गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम- उ0नि0 श्री राधेश्याम, हे0का0 विजय कुमार सिंह, का0 बृजेश सिंह, का0 रोहित कुमार ।
