DM व SP द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद में नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र व भोजनालय का फीता काटकर किया गया उद्घाटन।
ग्राम प्रहरियों के साथ गोष्ठी, वितरित किये गये अंगवत्र व टार्च।
संतकबीर नगर ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा संयुक्त रुप से थाना कोतवाली खलीलाबाद पर नवनिर्मित मिशन शक्ति केन्द्र व भोजनालय का फीता काटकर उद्घाटन किया गया तथा मेस की स्वच्छता और भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गये। अधिकारीद्वय ने कहा कि पुलिस कर्मियों को पौष्टिक और स्वच्छ भोजन मिलना अत्यंत आवश्यक है। तत्पश्चात मिशन शक्ति केन्द्र, मालखाना व अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों से बातचीत की और निर्देश दिए कि थाने पर आने वाली पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को संवेदनशीलता के साथ सुना जाए। मिशन शक्ति अभियान के तहत गांवों और सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति निरंतर जागरूक किया जाए ।

तत्पश्चात थाना कोतवाली खलीलाबाद परिसर में ग्राम प्रहरियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें क्षेत्र के समस्त ग्राम चौकीदार उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारीद्वय द्वारा बताया गया कि ग्राम चौकीदार पुलिस और जनता के बीच सबसे सशक्त कड़ी होते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाली छोटी से छोटी गतिविधि एवं सूचना समय से पुलिस तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अत्यंत अहम होती है, जिससे संभावित विवादों एवं अप्रिय घटनाओं को समय रहते रोका जा सकता है। तत्पश्चात ग्राम प्रहरियों को अंगवस्त्र व टार्च वितरित किये गये।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी सदर अरूण कुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अमित कुमार, गोपनीय निरीक्षक अविनाश प्रताप सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली खलीलाबाद जयप्रकाश दूबे, रीडर एसपी रामआशीष यादव, पुलिस अधीक्षक पीआरओ पी0के0 गुप्ता सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।
