संतकबीर नगर- धोखे से माल हड़पने के मामले में 1 गिरफ्तार।
12 बोरी चोकर, 3 बोरी चुन्नी, 12 बोरी खंडा दाल, 2 बोरा दर्रा, एक मोबाइल तथा 6850 रुपए बरामद।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
आज दिनांक 27 मार्च 2026 को सहजनवा निवासी एक युवक द्वारा एक चोकर दर्रा व्यापारी से धोखे से 69 बोरा माल मंगा कर पेमेंट ना देने तथा माल को गायब करने के मामले में युवक को बेलहर थाना की पुलिस ने किया गिरफ्तार अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह ने एक प्रेस वार्ता के दौरान मामले का किया खुलासा।
आपको बताते चलें कि दिनांक 26 मार्च 2026 को थाना बेलहर कला पर राजेश कुमार गुप्ता पुत्र सितई गुप्ता निवासी डिघा थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 25 मार्च 2026 को सुबह 8:00 बजे फोन आया और फोन करने वाला व्यक्ति ने अपना नाम अनूप सिंह बताते हुए कहा कि मुझे कुछ चोकर, खंडा, चुन्नी आदि सामान चाहिए और अपनी गाड़ी से सारे सामान को भेज दो उसके बाद में नगद भुगतान कर दूंगा।
राजेश कुमार द्वारा अनूप सिंह की बात पर विश्वास करके 69 बोरी चोकर व खंडा भेज दिया। माल लदा हुआ गाड़ी जब बखिरा पहुंचा तो अनुज सिंह ने ड्राइवर को फोन करके कहां की मेरा गोदाम जंगल बेलहर में है वहीं पर गाड़ी ले जाओ तुमको जिसका मकान है वह व्यक्ति रोड पर मिलेगा और रुकने का इशारा करेगा।
जब ड्राइवर गाड़ी लेकर जंगल बेलहर पहुंचा तो वहां एक व्यक्ति ने हाथ देकर रोका और कहा कि मेरा ही मकान अनुज सिंह किराए पर लिया है ड्राइवर ने मकान मालिक और अनु सिंह के कहने पर उस मकान में लदा 69 बोरा उतार दिया।
उसके बाद अनुज सिंह ने ड्राइवर को पुनः फोन किया और कहा कि तुम बखिरा आ जाओ मैं तुमको पेमेंट देता हूं।
ड्राइवर खाली गाड़ी लेकर बखिरा पहुंचा और अनुज सिंह को फोन किया तो वह बोलता है कि अभी मैं बैंक से पैसा निकल रहा हूं लगभग 1 घंटे बीत जाने के बाद जब ड्राइवर ने पुनः फोन किया तो अनुज सिंह मोबाइल बंद बता रहा था। फिर ड्राइवर ने सारी बातों की जानकारी राजेश कुमार गुप्ता को दिया।
राजेश कुमार गुप्ता ने ड्राइवर को बताया गया कि जहां माल गिराए हो उसको वापस उठा लाओ।
जब ड्राइवर जंगल बेलहर माल उठाने उस मकान पर पहुंचा तो उसका मकान मालिक बताता है कि अनुज सिंह ने उन्हें फोन किया था और कहा कि मैं एक पिकअप भेज रहा हूं उसमें सारा माल लगवा देना, तो मैने पिकअप पर सारा माल लदवा कर भेज दिया और बोला यहां पर कोई माल नहीं है।
इस तरह धोखाधड़ी करके मेरा पूरा माल हड़प लिया गया प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना बेलहर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा तत्काल मामले को संज्ञान में लेते हुए उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर मु0 आ0 सं0 70 /2026 धारा 319(2)318(4 )बी0 एन0 एस0 के तहत मामला पंजीकृत कर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया गया।
बेलहर थाना की पुलिस मामले को गंभीरता में लेते हुए तत्काल कार्रवाई कर कर अनुज सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान अनुज सिंह का वास्तविक नाम आकाश त्रिपाठी पुत्र योगेंद्र उर्फ जोगेंद्र त्रिपाठी निवासी नेवास थाना सहजनवा जनपद गोरखपुर बताया।
पूछताछ के दौरान आकाश त्रिपाठी ने बताया कि दिनांक 25 मार्च 2026 को चंदन पशु आहार डिघा निकट सोनी होटल खलीलाबाद संत कबीर नगर के मालिक राजेश गुप्ता पुत्र सितई गुप्ता को फोन करके पशु आहार चोकर ,चुन्नी, दर्रा खंडा दाल, जिसकी कुल लागत 83305 रुपए की बखिरा में डिलीवरी करने को कहा।
दुकान के मालिक राजेश कुमार गुप्ता ने दिनांक 25 मार्च 2026 को पिकअप जिसका नंबर UP 53 LT 2936 से बताए गए किराए के रूम जंगल बेलहर पर भिजवाया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार आकाश त्रिपाठी द्वारा 8 दिन पहले जंगल बेलहर का वह रूम किराए पर लिया गया था।
जिसे ड्राईवर के माध्यम से उतरवा कर रखवाया गया तथा पैसा लेने के लिए ड्राईवर को बखिरा बुला लिया।
जंगल बेलहर में किराए के मकान में उतरवाए गए पशु आहार चोकर आदि को एक दूसरे भाड़े की गाड़ी भेज कर आकाश कुमार त्रिपाठी द्वारा के जसवल थाना बखिरा मंगवा लिया गया था आकाश त्रिपाठी का बौर ब्यास में एक दुकान है जहां से वह माल बेचता था। आकाश त्रिपाठी ने उसमें से काफी बोरा उसके द्वारा भेज दिया गया जिसमें से कुल 29 बोरा शेष बचा था बेचे गए चोकर आदि का 6850 रुपए नगद तथा मौके से एक मोबाइल भी बरामद किया गया।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल-
उप निरीक्षक नंदा प्रसाद ,उप निरीक्षक ब्रह्मानंद, हेड कांस्टेबल विजय कुमार सिंह, कांस्टेबल रोहित कुमार, कांस्टेबल बृजेश सिंह थाना बेलहर जनपद संत कबीर नगर।
उप निरीक्षक अभिमन्यु सिंह प्रभारी सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल ज्ञान सिंह, कांस्टेबल अमरजीत मौर्य आदि लोग उपस्थित रहे।
