उत्थान आडिटोरियम में आयोजित हुआ वृहद रोज़गार मेला।

0

प्रभारी मंत्री ने चयनित अभ्यर्थियों को बांटे जॉब आफर लेटर।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

बहराइच 26 मार्च।

माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार अपने 9 वर्ष पूर्ण होने पर “उत्तर प्रदेश के नवनिर्माण के 9 वर्ष” के रूप में मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्थान आडिटोरियम में 09 दिवसीय समारोह के अन्तिम दिन प्रदेश के मा. मंत्री कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान विभाग/प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही द्वारा विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, नानपारा के राम निवास वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश पाण्डेय, विधायक बलहा श्रीमती सरोज सोनकर के प्रतिनिधि आलोक जिंदल, विधायक पयागपुर के प्रतिनिधि निशंक त्रिपाठी व अन्य जनप्रतिनिधियों व पार्टी पदाधिकारियों, जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह, मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र व अन्य अधिकारियों के साथ मॉ सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर वृहद रोज़गार मेले का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर परिषदीय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।

9 दिवसीय समारोह के अन्तिम दिन आयोजित हुए वृहद रोज़गार मेले में 09 नियोजकों द्वारा प्रतिभागी अभ्यर्थियों का साक्षात्कार के माध्यम से चयन किया गया। उल्लेखनीय है कि इसी कड़ी में सोमवार को आयोजित हुए रोज़गार मेले में 19 नियोजक तथा मंगलवार को आयोजित हुए मेले में 10 नियोजकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। नवनिर्माण के 9 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित हुए मेले के दौरान कुल 1056 अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न नियोजकों द्वारा किया गया। उद्योग विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना अन्तर्गत 06 लाभार्थियों को डेमो चेक तथा विश्वकर्मा श्रम सम्मान निधि योजना के तहत मोची, कुम्हार, लोहार व बढ़ई ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को टूल किट तथा श्रम विभाग द्वारा मातृत्व शिशु एवं बालिका मदद योजना के अन्तर्गत 04 लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि मा. प्रभारी मंत्री ने मौजूद जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ 10 लाभार्थियों को जाब ऑफर लेटर, 06 लाभार्थियों को डेमो चेक, टूल किट तथा स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया।

उल्लेखनीय है कि 09 दिवसीय समारोह के दौरान आडिटोरियम परिसर में राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, पशुपालन विभाग, मत्स्य विभाग, महिला स्वयं सहायता समूह, जिला मिशन प्रबन्धन इकाई, ओडीओपी, चिकित्सा विभाग, गन्ना विभाग, आईसीडीएस विभाग, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी स्टाल लगाकर विभागीय प्रचार-साहित्य इत्यादि का वितरण कर आमजन को विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मंत्री श्री शाही ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए जिलो में मेलों का आयोजन कर निजी क्षेत्र के नियोजकों को आमंत्रित कर साक्षात्कार के माध्यम से युवक-युवतियों को रोज़गार के अवसर प्रदान किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कौशल विकास मिशन द्वारा प्रदेश के युवाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें दक्ष बनाया जा रहा है। जिससे वे सेवायोजित होकर अथवा अपना स्वयं का रोज़गार स्थापित कर सकते हैं। श्री शाही ने युवाओं का आहवान किया कि सेवायोजन पोर्टल पर पंजीकरण अवश्य कराएं ताकि शासन की मंशानुरूप आपको सेवायोजित कराया जा सके। इस अवसर पर पीडी डीआरडीए, डीसी एनआरएलएम, उपायुक्त उद्योग, सहायक श्रमायुक्त, लीड बैंक प्रबन्धक जिला सेवायोजन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी, गणमान्य एवं संभ्रान्तजन तथा बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...