संतकबीर नगर- पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति के संबंध में बैठक आयोजित।
संतकबीर नगर ।
जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में जनपद में पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति के संबंध में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीणा व अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश उपस्थित रहे।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में सभी सेल्स आफिसर को पेट्रोल, डीजल एवं घरेलू गैस सिलेण्डर की आपूर्ति बनाए रखने के निर्देश दिये गये। उन्होंने बताया कि जनपद में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल/डीजल/गैस सिलेण्डर उपलब्ध है। अतः किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दे। उन्होंने आम जनमानस से अनुरोध किया है कि आवश्यक्तानुसार ही पेट्रोल/डीजल, गैस क्रय करें एवं अनावश्यक भण्डारण से बचें।
इस अवसर पर उप जिलाधिकारी सदर अरूण कुमार, उप जिलाधिकारी धनघटा सुनील कुमार, उप जिलाधिकारी मेहदावल संजीव राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर अमित कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार, इण्डियन आयल/ बी०पी०सी०एल०/एच०पी०सी०एल० के सेल्स आफिसर एवं समस्त आपूर्ति विभाग के अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।
आलोक कुमार- (जिलाधिकारी संतकबीर नगर)
