जनपद न्यायाधीश, डीएम व एसपी ने किया जिला कारागार का निरीक्षण।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 24 मार्च।
जनपद न्यायाधीश राजेश कुमार सिंह ने जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी प्रतिभा चौधरी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सुश्री प्रिया राय के साथ जिला कारागार बहराइच का संयुक्त रूप से निरीक्षण कर कारागार प्रशासन द्वारा बन्दियों को मुहैय्या करायी जा रही सुविधाओं व कारागार की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया।
जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान उच्चाधिकारियों ने महिला एवं बाल बैरक, बैरक संख्या 10 ए,बी व सी सहित अन्य बैरकों, कारागार अस्पताल व पाकशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। निरीक्षण के दौरान कारागार की साफ-सफाई व अन्य व्यवस्थाएं संतोषजनक पायी गयी। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान करागार अधीक्षक राजीव कुमार सिंह, जेलर अजय कुमार झा, डिप्टी जेलर माधुरी तिवारी व रंजीत सिंह, चिकित्सक डॉ. अनिल वर्मा व अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
