DM की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।
डीएम की अध्यक्षता में तहसील सदर में सम्पन्न हुआ सम्पूर्ण समाधान दिवस।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
बहराइच 23 मार्च।
जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु प्रत्येक माह के प्रथम और तीसरे शनिवार को आयोजित होने वाले सम्पूर्ण समाधान दिवसों की कड़ी में तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह, उप जिलाधिकारी/ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद (आईएएस) व अन्य अधिकारियों केे साथ जनसमस्याओं की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्धता के साथ गुणवत्तापरक निस्तारण के निर्देश दिए।
डीएम श्री त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूरी संवेदनशीलता के साथ जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापरक निस्तारण किया जाये। डीएम ने कहा कि निस्तारण की कार्यवाही इस प्रकार की जाय कि फरियादी निस्तारण की कार्यवाही से संतुष्ट हो सके। डीएम ने निर्देशित किया जनसुनवाई में आने वाले सभी गरीब, ज़रूरतमन्द तथा असहाय लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाये तथा उनकी पात्रता के अनुसार योजनाओं से लाभान्वित करें।
इस अवसर पर डीएसओ नरेन्द्र तिवारी, जिला गन्ना अधिकारी आनन्द शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय व अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, बीडीओ, बीईओ, सीडीपीओ व थानाध्यक्ष मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि तहसील सदर में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में प्राप्त 15 में 01, मिहींपुरवा (मोतीपुर) में 17 में 02, कैसरगंज में 15 में 02, पयागपुर में 18 में 04, महसी में 26 में 02, तथा तहसील नानपारा में प्राप्त 11 प्रार्थना-पत्रों में से 02 का निस्तारण मौके पर किया गया।
