जिम में हुए विवाद को लेकर मनबढ़ो ने दलित के घर घुसकर मां- बेटे को पीटा ।
Oplus_16908288
जिम में विवाद को लेकर मनबढ़ो ने दलित के घर घुसकर मां- बेटे को पीटा ।
सहजनवां – गोरखपुर ।
सहजनवां थाना क्षेत्र के भीटी रावत टोला चकिया निवासी एक दलित के ऊपर मनबढ़ो ने खूब कहर डाला, उसके घर में घुसकर मां,बेटे को जातिसूचक गालिया देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया है। पीड़ित ने आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दे दिया है। पुलिस केस दर्ज करते हुए दो लोगों को हिरासत में ले लिया है।

मिली जानकारी थाना क्षेत्र के भीटी रावत टोला चकिया निवासी कुलदीप पुत्र कैलाश जो रविवार को सुबह भीटी रावत स्थित जिम में व्यायाम कर रहा था। आरोपी बार – बार उसे देखकर गाली गुप्ता दे रहा था। जिसका युवक ने विरोध किया तो आरोपी फोन कर अपने परिजन को बुला लिया। युवक किसी तरह भाग कर घर पहुंचा तो आरोपी आधा दर्जन परिजन के साथ युवक के घर में घुसकर मारते पीटते हुए घर से उठा कर बाग में ले जाकर वहां भी पिटाई करना शुरू कर दिए थे। बचाव करने पहुंची पीड़ित की मां को आरोपियों ने जातिसूचक गालिया देते हुए मार पीटकर घायल कर दिया। इस दौरान पीड़ित का मोबाइल भी गायब हो गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने निखिल यादव,प्रहलाद यादव,रमेश यादव,दिनेश यादव,उमेश यादव,लालू यादव के खिलाफ बलवा,घर में घुसकर,मारपीट, SC- ST एक्ट ,जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज कर लिया है।
इस संदर्भ में थानेदार महेश कुमार चौबे ने कहा कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज करते हुए दो आरोपियों को पाबंद किया गया है।
