संतकबीर नगर- संदिग्ध स्थित में वृद्धा की मौत को लेकर चर्चाओं का दौर जारी।
संदिग्ध स्थित में वृद्धा की मौत को लेकर चर्चाओं का दौर जारी।
धनघटा- सन्तकबीर नगर ।
क्षेत्र के मुड़ाडीहा गांव निवासी 65 वर्षीय वृद्धा की बुधवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं। लेकिन पुलिस उसकी मौत का वजह गिरना बता रही है।
छब्बू देवी पत्नी झगरू मल्लाह 70 वर्ष होली के दिन सवेरे खाना बना रही थी। बर्तन उठाते समय वह फिसल कर गिर गई। पुलिस के अनुसार उनके सिर में गंभीर चोट आई जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। दूसरी तरफ गांव के लोग बुढ़िया की मौत की वजह का चर्चा कुछ और ही कर रहे हैं। लोगों का दबी जुबान कहना है कि वृद्धा का बेटा शराब के नशे में धूत होकर उनके सिर पर डंडे से प्रहार कर दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। लेकिन इस बात की पुष्टि करने वाला कोई नहीं है। थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि वृद्धा की मौत की वजह सिर में गंभीर चोट आना हो सकता है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बिसरा प्रिजर्व है। इस कारण मौत की असली वजह का पता नहीं चल पा रहा है। इस मामले में जांच पड़ताल जारी है।
