संतकबीर नगर- समय माता मंदिर में आयोजित हुआ अखिल भारतीय महामूर्ख सम्मेलन।
समय माता मंदिर में आयोजित हुआ अखिल भारतीय महामूर्ख सम्मेलन।
हास्य-व्यंग्य के रंग में सराबोर हुई शाम।
पोखर के सौंदर्यीकरण हेतु शासन ने साढे़ चार करोड रुपए का बजट किया आवंटन।
संतकबीर नगर-
मुख्यालय खलीलाबाद स्थित माता समय जी मन्दिर प्रांगण में होली सौहाद्र के दिन विगत वर्षों की भांती आयोजित अखिल भारतीय महामूर्ख सम्मेलन के मुख्य अतिथि भारत सरकार के पूर्व मंत्री एवं विधान सभा खजनी के विधायक श्री राम चौहान रहे।
मूर्ख सम्मेलन ने इस बार भी हंसी, ठिठोली और सामाजिक व्यंग्य का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन जगत जायसवाल ने की।
सम्मेलन में वक्ताओं ने व्यंग्यात्मक अंदाज़ में सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक विषयों पर चुटीली टिप्पणियाँ करते हुए श्रोताओं को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। मंच से हास्य के तीर चले तो पंडाल तालियों और खिलखिलाहट से गूंज उठा।

इस अवसर पर भाजपा नेता एवं पूर्व जिला महामंत्री विवेकानंद वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता और बुद्धिजीवी उपस्थित रहे। सभी ने इस अनोखे सम्मेलन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सद्भाव का संदेश देते हैं।
कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा अतिथियों का सम्मान किया गया तथा भविष्य में भी इसी तरह के रचनात्मक आयोजनों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया गया। सम्मेलन ने यह सिद्ध कर दिया कि हास्य और व्यंग्य के माध्यम से भी समाज को जागरूक किया जा सकता है।
