संतकबीर नगर- बाइक को टक्कर मार पिंक बस पलटी, ज्यादा यात्री चोटिल।
Oplus_16908288
बाइक को टक्कर मार पिंक बस पलटी, ज्यादा यात्री चोटिल।
नेशनल हाईवे पर हुई दुर्घटना,लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी बस ।
संतकबीर नगर।
नेशनल हाईवे पर रविवार दोपहर एक पिंक सेवा सरकारी बस अनियंत्रित होकर गड्ढे में पलट गई। इस दुर्घटना में बस ने एक बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बस में सवार दो दर्जन से अधिक यात्री भी चोटिल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
यह घटना खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के बूधा कला चौराहे के पास दोपहर लगभग 3 बजे के आस पास हुई। बस लखनऊ से गोरखपुर जा रही थी। बुधा कला चौराहे के पास तेज रफ्तार बस ने बाइक को घसीटते हुए सड़क किनारे गड्ढे में धकेल दिया और खुद पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
बाइक सवार युवक घायल-
बाइक पर सवार घायल युवकों की पहचान खलीलाबाद कोतवाली के नहसापार गांव निवासी 18 वर्षीय विशाल और उसके दोस्त प्रेम गौड़ पुत्र किशन निवासी करमुआ माफी के रूप में हुई है। वे बुधा कला में अपने रिश्तेदार के यहां आए थे। दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बस में लगभग 50 से 60 यात्री सवार थे, जिनमें पुरुष और महिलाएं दोनों शामिल थे। कई यात्रियों को हल्की या गंभीर चोटें आई हैं।
बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला-
दुर्घटना के बाद चौराहे पर हड़कंप मच गया। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बस के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद बस का चालक और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद बुधा कला के रिश्तेदार घटना स्थल पर पहुंचकर घायल युवक को इलाज के लिए एंबुलेंस से जिला अस्पताल लेकर गए साथ ही घटना की जानकारी परिजनों को दी ।
घायलों में बस में सवार लगभग दो दर्जन महिलाएं और एक दर्जन से अधिक पुरुष शामिल हैं, जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस में सवार घायल अशोक मणि त्रिपाठी निवासी कसया, प्रदीप चतुर्वेदी पुत्र सूरत नारायण, एस्की चतुर्वेदी पुत्री प्रशांत चतुर्वेदी, नीरज पुत्र राम यज्ञ निवासी गोरखपुर, वंदना श्रीवास्तव पत्नी सत्यप्रकाश निवासी गोरखपुर के थे।
पिंक सेवा बस में पुरुष सवार दिखाई दिए-
महिला यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) की ओर से चलाई गई ‘पिंक सेवा’ बसों में अब पुरुष भी यात्रा कर रहे हैं। इन बसों में आमदनी, योजना के विपरीत पाए जाने पर इसमें पुरुषों को भी यात्रा करने की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन शर्त है कि पुरुष, महिला का पति या उसका कोई अन्य परिजन होना चाहिए। किसी अकेले पुरुष यात्री को इस बस में सवारी करने की इजाजत नहीं है। लेकिन बुधा कला गांव के पास रविवार के दिन मार्ग दुर्घटना में जब पुरुष बस से अधिक निकलने लगे तब देखा गया महिला बस में पुरुष भी अब सवारी कर रहे है।
(प्रियम राजशेखर पाण्डेय – क्षेत्राधिकारी यातायात)
