संतकबीर नगर- होली पर्व के मद्देनजर पुलिस द्वारा किया गया “बलवा मॉक ड्रिल” एवं दंगा निरोधक उपकरणों का पूर्वाभ्यास।

0

होली पर्व के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा-व्यवस्था बनाये रखने को लेकर थाना महुली द्वारा किया गया “बलवा मॉक ड्रिल” एवं दंगा निरोधक उपकरणों का पूर्वाभ्यास।

संतकबीर नगर-

आज दिनांक 03 मार्च 2026 को पुलिस होली त्यौहार के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए के व्यापक स्तर पर बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया।

आपको बताते चले कि जनपद पुलिस अधीक्षक संतकबीर नगर संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर सुशील कुमार सिंह के मार्गदर्शन क्षेत्राधिकारी धनघटा अभयनाथ मिश्रा के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय द्वारा आगामी होली पर्व के दृष्टिगत थाना महुली परिसर में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु व्यापक स्तर पर बलवा ड्रिल का आयोजन किया गया ।

इस अभ्यास का उद्देश्य त्योहार के दौरान किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से प्रभावी एवं त्वरित ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल को पूर्णतः प्रशिक्षित एवं तैयार रखना रहा।

ड्रिल के दौरान निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया—

दंगा नियंत्रण उपकरणों जैसे हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, ढाल, लाठी, टियर गैस आदि के सुरक्षित एवं प्रभावी प्रयोग की विधि कर उग्र/उपद्रवी भीड़ को नियंत्रित करने हेतु विभिन्न फॉर्मेशन (लाइन फॉर्मेशन, वेज फॉर्मेशन, हाफ मून फॉर्मेशन आदि) का व्यावहारिक अभ्यास किया गया तथा भीड़ को नियंत्रित करने एवं तितर-बितर करने की चरणबद्ध एवं कानूनी प्रक्रिया तहत महिला पुलिस बल, पीआरबी 112 एवं स्थानीय पुलिस के बीच समन्वय स्थापित करने बताया गया ।

थानाध्यक्ष महुली द्वारा होली पर्व की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सभी पुलिसकर्मियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि ड्यूटी के दौरान संयम, अनुशासन एवं जनसामान्य के प्रति सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखें। यह भी निर्देशित किया गया कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने, डीजे की निर्धारित सीमा से अधिक ध्वनि, शराब सेवन कर उपद्रव करने अथवा शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक प्रावधानों के अंतर्गत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी व संवेदनशील स्थलों, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों एवं पूर्व विवादित स्थानों पर विशेष सतर्कता रखी जाय तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि पुलिस बल पूर्ण मुस्तैदी के साथ निरंतर गश्त करता रहेगा तथा त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध रहेगा। थानाध्यक्ष महुली द्वारा समस्त स्टाफ को कर्तव्यनिष्ठा, सजगता एवं अनुशासन के साथ ड्यूटी निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे आमजन सुरक्षित एवं निर्भय होकर होली पर्व मना सकें।

जनपद संतकबीर नगर पुलिस द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि होली का पर्व आपसी भाईचारे, प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि अथवा आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...