संतकबीर नगर- मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह।
मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
दिनांक 2 मार्च 2026 को मेंहदावल विधानसभा के विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा आयोजित किया गया होली मिलन समारोह।
आपको बताते चले की मेंहदावल विधानसभा के लोकप्रिय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा होली त्यौहार के दृष्टिगत आम जनता, वरिष्ठ नेता तथा पत्रकार बंधुओ , पार्टी कार्यकर्ताओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया, साथ में ही होली फाग गाने के लिए कलाकारों को भी बुलाया गया था।

माननीय विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा भगवान नरसिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया तथा माननीय विधायक द्वारा होली त्यौहार के इतिहास पर प्रकाश डाला गया।
पत्रकार बंधुओ तथा आम जनता को गुलाल लगाकर उनका स्वागत किया गया।
मेंहदावल विधायक अनिल त्रिपाठी द्वारा मेहदावल विधानसभा की आम जनमानस को तथा जनपद संत कबीर नगर की जनता को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दी गई। मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी आम जनता को बैठने के लिए एक प्रतिनिधि के रूप में देव तुल्य जनता को बैठने के लिए कुर्सियां लागते भी नजर आए

मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी होली मिलन समारोह के अवसर पर एक प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर आम जनता को प्रेम और सद्भावना के साथ होली का त्योहार मनाए इस त्यौहार में लोगों के बीच में प्रेम व समरसता होनी चाहिए और आपसी भेदभाव को भूलकर खुशी और शांतिपूर्वक होली का त्योहार मनाना चाहिए।
