संतकबीर नगर – भदाह चौराहे गोलीकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद I
दो गुटों के वर्चस्व की लड़ाई में की गयी फायरिंग।
भदांह चौराहे गोलीकांड में 5 आरोपी गिरफ्तार, अवैध असलहा बरामद I
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
जनपद अंतर्गत दिनांक 27 फरवरी 2026 को कोतवाली थाना खलीलाबाद अंतर्गत भदांह चौराहे पर दो गुटों में आपसी मारपीट के दौरान एक युवक द्वारा पिस्टल निकाल कर सरेआम चौराहे पर लहराते हुए दूसरे गुट के युवक पर फायरिंग किया। यह घटना भदांह चौराहे के एक स्थानीय सीसीटीवी कैमरे में पूरा हुआ कैद। कोतवाली पुलिस द्वारा तात्कालिक कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर फायरिंग करने वाले दोनों गुट के पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार।
आपको बताते चलें कि जनपद संत कबीर नगर अंतर्गत कोतवाली खलीलाबाद के भदांह चौराहे पर दो गुटों में आपसी मारपीट के दौरान पिस्टल लहरा कर की गई फायरिंग के घटना की सूचना मिलने पर खलीलाबाद कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच की गई तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए , जिसमें एक सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो चुकी थी।
सीसीटीवी कैमरे के आधार पर अभियुक्तों की तलाश करते हुए कोतवाली पुलिस ने आज दिनांक 01 मार्च 2026 को कुल 05 अभियुक्तों को बालूशासन पुल के पास से गिरफ्तार किया गया ।
कल दिनांक 28 फरवरी 2026 को वादी द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें बताया गया कि दिनांक 27 फरवरी 2026 को समय लगभ ग दोपहर 01:00 बजे, जब वादी अपने लड़का को परीक्षा दिलाने के लिए जगदीश प्रसाद उपाध्याय इण्टर कालेज भदाह संतकबीरगनर स्कूल पर गया था। भदांह चौराहे पर उपरोक्त पाँचो एक साथ राड डण्डा लेकर मोटरसाईकिल से आये और मुझको माँ बहन कि गन्दी-गन्दी गाली देते हुए जान से मारने की नियत से कृष्णा यादव ने मेरे उपर फायर कर दिया , मै किसी तरह बाल-बाल बच गया ।
उक्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 123/2026, धारा धारा 191(2), 191(3), 190, 109(1), 351(3), 352 बीएनएस व 7 CLA Act व 3/25/27, 4/25 Arms Act के अंतर्गत 05 अभियुक्तों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया था ।
गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर धारा 3/25,4/25 आर्म्स एक्ट बीएनएस की बढ़ोत्तरी किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
– कृष्णा यादव पुत्र स्व0 लवकुश यादव निवासी ओनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
– प्रेमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राजबली सिंह निवासी ओनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
– हरिओम पासवान पुत्र जनार्दन पासवान निवासी राउतपार थाना कोतवाली जनपद संतकबीरनगर ।
– विपिन भारती उर्फ कट्टा पुत्र जगदीश यादव निवासी अयचाकाट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
– शेषनाथ तिवारी पुत्र स्व0 इंद्रजीत तिवारी निवासी सोनखर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती ।
अपराधिक इतिहास –
01. प्रेमप्रकाश सिंह पुत्र स्व0 राजबली सिंह निवासी ओनिया थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
कुल मुकदमा- 07
– मु0अ0सं0 460/2017 धारा 323,504 भादवि0, 3(1)(w)(1) SC/ST थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
– मु0अ0सं0 177/2019 धारा 323,504 भादवि0, 3(1)(घ),3(1)(द) SC/ST थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
– मु0अ0सं0 402/2019 धारा 323,504 भादवि0, 3(1)(घ),3(1)(द) SC/ST थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर।
-मु0अ0सं0 697/19 धारा 302,34 भादवि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
-मु0अ0सं0 699/19 धारा 25/3 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
-मु0अ0सं0 021/25 धारा 109(1),326(a),351(3),49 बीएनएस0 व 25/3 आयुध अधिनियम थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
– मु0अ0सं0 327/25, धारा 2(b)(1),3(1) गैगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
02. विपिन भारती उर्फ कट्टा पुत्र जगदीश यादव निवासी अयचाकाट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर ।
कुल मुकदमा -02
– मु0अ0सं0 532/2022 धारा 363,366,376 भादवि0, ¾ पॉक्सो एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
– मु0अ0सं0 56/2023 धारा 308,323,325,341,427,504,506 भादवि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
03. सूरज तिवारी उर्फ शेषनाथ तिवारी पुत्र स्व0 इंद्रजीत तिवारी निवासी सोनखर थाना मुण्डेरवा जनपद बस्ती ।
कुल मुकदमा -02
– मु0अ0सं0 244/2021 धारा 323,504,506 भादवि0 थाना मुण्डेरा जनपद बस्ती ।
– मु0अ0सं0 548/2024 धारा 310(2),317(3),317(5),61(2)(a) बीएनएस0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
( अमित कुमार – क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद संतकबीर नगर )
बरामदगी का विवरणः-
– 04 एन्ड्राइड मोबाइल फोन ।
– 03 अवैध पिस्टल
– 06 जिन्दा कारतूस 12 बोर
– 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
– 01 मोटरसाइकिल
– 01 चाकू
– 01 तमंचा
– कुल 950 रुपया
पूछताछ विवरण –
उक्त प्रकरण में अभियुक्त से पुछताछ किया तो बताया कि समाज में अपनी प्रतिष्ठा कायम रखने के लिए इस तरीके का कार्य करते है।
गिरफ्तार करने वाले अधिकारी / कर्मचारीगणः-
निरीक्षक कोतवाली खलीलाबाद जय प्रकाश दूबे, अपराध निरीक्षक राकेश कुमार सिंह, चौकी प्रभारी कलेक्ट्रेट उ0नि0 अशोक कुमार दूबे एवं चौकी प्रभारी मगहर उ0नि0 विनोद कुमार यादव, चौकी प्रभारी गौसपुर उ0नि0 धर्मनाथ यादव, चौकी प्रभारी औद्योगिक उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मिश्रा, का0 प्रशान्त विक्रम सिंह, का0 अरुण कुमार, का0 धर्मेन्द्र कुमार,एसओजी टीम प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, हे0 का0 विवेक कुमार राय, हे0 का0 अनूप कुमार राय, का0 अभिषेक सिंह, का0 दीपक सिंह, का0 सर्वेश मिश्रा, का0 वीर बहादुर यादव, का0 शुभम सिंह, का0 विवेक मिश्रा ।
