बहराइच – होली पर्व पर साफ-सफाई व जलापूर्ति के रहेंगे बेहतर प्रबन्ध -ई.ओ. प्रमिता सिंह I
होली पर्व पर साफ-सफाई व जलापूर्ति के रहेंगे बेहतर प्रबन्ध- ई.ओ. प्रमिता सिंह I
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइ-
बहराइच 27 फरवरी।
अधि.अभि. नगर पालिका परिषद बहराइच प्रमिता सिंह ने बताया कि होली त्योहार के अवसर पर 03 व 04 मार्च को पूर्व वर्षों की भांति नगर क्षेत्र सभी नलकूपों से अनवरत जलापूर्ति व्यवस्था के प्रभावी पर्यवेक्षण, समय से बाधित जलापूर्ति को चालू कराने, नगर क्षेत्र की समुचित साफ-सफाई व नालियों की सफाई, मलबा एवं कूड़ा उठान तथा चूनाकारी की व्यवस्था के लिए अलग-अलग क्षे़त्रों के नगर पालिका कार्मिकों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। ई.ओ. ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने की दशा में जनरेटर के माध्यम से लोवर हेड टेंकों को लोड किया जायेगा तथा आवश्यक्तानुसार नलकूपों को भी जनरेटर से संचालित कर जलापूर्ति सुनिश्चित की जायेगी। उन्होंने बताया कि सफाई नायकों को होलिका दहन स्थलों के आस-पास समुचित सफाई, कूड़ा निस्तारण एवं चूनाकारी के लिए निर्देशित किया गया है।
अधि.अधि. श्रीमती सिंह ने बताया कि जच्चा बच्चा केन्द्र, डीएम चौराहा, एसपी आफिस, कचेहारी रोड खत्रीपुरा, पानी टंकी सिविल लाइन (प्लानिंग कालोनी), बड़ीहाट, छोटी बाज़ार, सिद्यारनी मन्दिर, घसियारीपुरा, गुलाअलहपुरा, फुटहा कालोनी, दरगाह शरीफ, गल्ला मण्डी, सलारगंज, गुल्लाबीर, किला, काज़ीपुरा, बशीरगंज, घण्टाघर व वज़ीरबाग इत्यादि क्षेत्रों में स्थापित नलकूपों के लिए निकाय कार्मिकों को सतत पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
