DM और SP ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया निरीक्षण।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार का किया गया निरीक्षण।
बैरक, जेल परिसर, कार्यालय, हास्पिटल व मेस आदि की साफ-सफाई का लिया गया जायजा, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
संतकबीर नगर –
जिलाधिकारी आलोक कुमार व पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया ।
निरीक्षण के दौरान हास्पिटल, बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई, तत्पश्चात कैदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं/सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए संबंधित जेल अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं, दवाई इत्यादि के बारे में जानकारी की गई। बैरकों की नियमित तलाशी के लिए निर्देशित किया गया।

अधिकारीगण द्वारा सभी कारागार कर्मियों को सख्त हिदायत दी गई ,कि जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री न जाने पाये, समस्त कार्यवाहियों का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करें। जेल परिसर की साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये।

इस अवसर पर जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह सहित संबंधित अधिकारी/कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।
