अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
अफीम की अवैध खेती के विरुद्ध धर्मसिंहवा पुलिस की बड़ी कार्यवाही।
21 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
संतकबीर नगर-
आज दिनाकं 24.02.2026 को सूचना मिली कि ग्राम मेंहदूपार में एक व्यक्ति द्वारा अपने खेत क्यारी बनाकर अफीम का पौधा लगाया गया है । उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर युवक को 21 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस टीम द्वारा चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व भ्रमण क्षेत्र के दौरान अभियुक्त नाम पता अब्दुल कलाम पुत्र करीमुल्लाह निवासी मेंहदूपार थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीर नगर को अभियुक्त उसके घर के पास में छापेमारी कर अफीम की अवैध खेती का भंडाफोड़ करते हुए 21 किग्रा अफीम के पौधों (फल व फूल सहित) के साथ गिरफ्तार मा0 न्यायालय रवाना किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने अपने खेत में अफीम लगाकर लाभ कमाने के उद्देश्य से अफीम की बुआई की थी ।
पंजीकृत अभियोग:-
मु0अ0स0 18/2026 धारा 8/18 NDPS एक्ट थाना धर्मसिंहवा जनपद संतकबीर नगर ।
पुलिस टीम का विवरण:-
थानाध्यक्ष धर्मसिंहवा अमित कुशवाहा, उ0 नि0 शिव कुमार यादव, का0 ओमवीर सिंह, का0 दीपक खरवार, म0 का0 पूनम गौड़, म0 का0 आशा देवी ।
