बहराइच- SDM की त्वरित कार्रवाई से सरकारी चकमार्ग हुआ कब्जा मुक्त।
एसडीएम की त्वरित कार्रवाई से सरकारी चकमार्ग हुआ कब्जा मुक्त।
सुबह जनसुनवाई में प्राप्त हुई शिकायत का तत्काल हुआ निस्तारण।
एसडीएम मोनालिसा जौहरी ने राजस्व टीम को मौके पर भेज कर हटवाया कब्ज़ा।
रिपोर्ट- दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 24 फरवरी।
उप जिलाधिकारी नानपारा मोनालिसा जौहरी की जनसुनवाई में एक शिकायत प्राप्त हुई कि ग्राम अंबरपुर की गाटा संख्या 112 एवं 110 जोकि राजस्व अभिलेखों में सरकारी चकमार्ग के रूप में दर्ज है, पर अवैध कब्जा करके फसल बोई गई है। जिसके कारण ग्रामवासियों को अपने अपने खेतों पर आने जाने में काफी दिक्कत हो रही है। शिकायत का त्वरित संज्ञान लेने वाली एसडीएम ने एसडीएम ने तत्काल राजस्व टीम को मौके पर भेजकर स्वयं प्रकरण की मॉनिटरिंग की।

राजस्व टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण एवं अभिलेखों के सत्यापन में चकमार्ग पर अवैध अतिक्रमण की पुष्टि होने पर एसडीएम के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर से जुताई कर सरकारी चकमार्ग को कब्जामुक्त कराया गया। प्रशासन की इस तत्पर कार्रवाई से ग्रामीणों को पुनः आवागमन की सुविधा सुचारु रूप से उपलब्ध हो सकी। उप जिलाधिकारी श्रीमती जौहरी ने बताया कि तहसील क्षेत्र अन्तर्गत सरकारी भूमि, चकमार्ग अथवा सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे कदापि बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि ऐसे मामलों में तत्काल नियमानुसार कार्रवाई अमल में लायी जाय।
