बहराइच- एडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक।
एडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा बैठक।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 24 फरवरी।
राजस्व कार्यों एवं कर-करेत्तर राजस्व वसूली की समीक्षा के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को देर शाम आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर जिलाधिकारी अमित कुमार ने राजस्व वादों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि लम्बे समय से चल रहे वादों को चिन्हित करें तथा अभियान संचालित कर उन्हें निस्तारित किया जाय। एडीएम ने निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों पर प्रचलित सीलिंग से सम्बन्धित वादों में प्रभावी पैरवी कर उन्हें निस्तारित कराया जाय। पेंशनर्स से सम्बन्धित समस्याओं तथा विभागीय कार्यवाही की समीक्षा के दौरान निर्देश दिया गया कि समयबद्धता के साथ कार्यवाही सुनिश्चित की जाय।
बैठक में कर एवं करेत्तर राजस्व वसूली की मदवार समीक्षा में पाया गया कि माह जनवरी 2026 अन्तर्गत भू-राजस्व मद के लिए निर्धारित लक्ष्य 18.11 लाख के सापेक्ष 4.81 लाख रू. की वसूली की गयी है जो कि लक्ष्य का 26.56 प्रतिशत है। वाणिज्य कर के लिए निर्धारित लक्ष्य रू. 2020.69 लाख के सापेक्ष 1209.58 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 59.86 प्रतिशत, स्टाम्प तथा निबन्धन मद में लक्ष्य रू. 2016.00 लाख के सापेक्ष 1811.67 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 89.86 प्रतिशत, आबकारी मद में लक्ष्य रू. 5241.00 लाख के सापेक्ष 3970.98 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 75.77 प्रतिशत, बैंक देय मद में लक्ष्य रू. 458.65 लाख के सापेक्ष 399.95 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 87.20 प्रतिशत तथा विद्युत मद में लक्ष्य रू. 3670.00 लाख के सापेक्ष 5585.00 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 152.18 प्रतिशत है।
इसी प्रकार परिवहन मद में लक्ष्य रू. 821.23 लाख के सापेक्ष 723.91 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 88.15 प्रतिशत, वानिकी मद में लक्ष्य रू. 179.35 लाख के सापेक्ष 82.80 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 46.17 प्रतिशत, अलौह खनन मद में लक्ष्य रू. 185.00 लाख के सापेक्ष 52.16 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 28.19 प्रतिशत, मण्डी समिति मद में लक्ष्य रू. 230.57 लाख के सापेक्ष 245.44 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 106.45 प्रतिशत, स्थानीय निकाय मद में लक्ष्य रू. 59.87 लाख के सापेक्ष 49.72 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 83.05 प्रतिशत, बांट माप में मद में लक्ष्य रू. 9.06 लाख के सापेक्ष 8.31 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 91.72 प्रतिशत, श्रम प्रवर्तन मद में लक्ष्य रू. 0.83 लाख के सापेक्ष 5.46 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 657.83 प्रतिषत तथा सिंचाई विभाग अन्तर्गत लक्ष्य रू. 338.61 लाख के सापेक्ष 2187.30 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 645.96 प्रतिशत है। इस प्रकार कुल मासिक लक्ष्य रू. 15248.97 लाख के सापेक्ष 16337.09 लाख की वसूली हुई जो लक्ष्य का 107.14 प्रतिशत है।
एडीएम श्री कुमार ने कर करेत्तर से सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के अनुरूप राजस्व वसूली सुनिश्चित करने के लिए प्रभावी स्तर पर प्रवर्तन की कार्यवाही सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि किसी भी विभाग की राजस्व वसूली लक्ष्य से कम नहीं होनी चाहिए। एडीएम ने लक्ष्य से कम वसूली करने वाले विभागों को निर्देश दिया कि कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति में कम समय को देखते हुए वसूली बढ़ाये जाने के लिए सप्ताहवार लक्ष्य निर्धारित करें। विभिन्न स्तर से प्राप्त सन्दर्भों की समीक्षा करते हुए उप जिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देश दिया कि अविलम्ब निस्तारण सुनिश्चित कराते हुए अनुपालन आख्या प्रेषित करें। इस अवसर पर एसडीएम, कर एवं करेत्तर विभागों से सम्बन्धित अधिकारी तथा कलेक्ट्रेट के पटल सहायक मौजूद रहे।
