संतकबीर नगर- मेंहदावल से प्रयागराज बस सेवा का विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा फीता काट कर किया गया शुभारंभ।
मेंहदावल से प्रयागराज बस सेवा का विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा फीता काट कर किया गया शुभारंभ।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर-
दिनांक 21 फरवरी 2026 को मेंहदावल बाईपास से प्रयागराज बस सेवा का विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा फीता काट कर शुभारंभ किया गया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा हरी झंडी दिखा कर सरकारी बस को रवाना किया गया।
आपको बताते चले कि जनपद संत कबीर नगर के मेहदावल तहसील से आज एक नई पहल किया गया। मेंहदावल से प्रयागराज की बस सेवा का शुभारंभ मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के द्वारा फीता काटकर किया गया। मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी द्वारा बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
यह बस सेवा मेंहदावल खलीलाबाद धनघटा होते हुए अंबेडकर नगर होकर प्रयागराज के लिए जाएगी। मेहदावल तहसील से जाने वाले यात्रियों को अब प्रयागराज के लिए बार-बार बस बदलना नहीं पड़ेगा वह सीधे मेहदावल में से बस में बैठेंगे और प्रयागराज जाएंगे।
यह बस सेवा मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी के आग्रह पर परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश दयाशंकर सिंह के द्वारा मेहदावल तहसील को मेहदावल से प्रयागराज तक की बस सेवा उपलब्ध कराई यहां की जनता की मांग थी कि ऐसी कोई सेवा उपलब्ध हो जो सीधे प्रयागराज जाये। आज मेहदावल की जनता बहुत प्रसन्न है।
