बहराइच- राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न।
Oplus_16908288
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में प्रवेश परीक्षा से सम्बन्धित बैठक सम्पन्न।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 21 फरवरी।
राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय (एटीएस) रिसिया व बिछिया में प्रवेश हेतु 15 मार्च 2026 को सम्पन्न होने वाली प्रवेश परीक्षा को सुव्यवस्थित एवं नकलविहीन सम्पन्न कराने हेतु शुक्रवार को देर शाम कलेक्ट्रेट स्थित अपने कक्ष में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

प्रवेश परीक्षा को नकलविहीन सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि डायट प्राचार्य द्वारा प्रश्न पत्र तैयार किया जायेगा तथा परीक्षा फल भी घोषित किया जायेगा। परीक्षा के दौरान प्रभावी पर्यवेक्षण हेतु डीएम ने नायब तहसीलदार व खण्ड शिक्षा अधिकारियों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाये जाने का निर्देश दिया। जबकि कक्ष निरीक्षक नामित करने का दायित्व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा केन्द्र व्यवस्थापक नियुक्त करने की जिम्मेदारी जिला विद्यालय निरीक्षक को सौपी गई है। परीक्षा के दौरान शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिए थाना रिसिया व सुजौली द्वारा आवश्यक प्रबन्ध सुनिश्चित किये जायेंगे। डीएम ने कहा कि सभी सम्बन्धित अधिकारी बेहतर समन्वय के साथ नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराएं।
बैठक का संचालन जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी देवेन्द्र पाल सिंह, सहायक प्रबंधक देवव्रत शर्मा, एटीएस रिसिया के प्रधानाचार्य अंगद कुमार, वरिष्ठ सहायक विनोद यादव सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
