शोएब क़िदवई की हत्या के विरोध में अधिवक्ताओं ने दिया ज्ञापन।
शोएब क़िदवई की हत्या के विरोध में सिविल बार के अधिवक्ताओं ने मुख्यमंत्री के सापेक्ष जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
ब्यूरो रिपोर्ट- के0 पी0 मौर्य
संतकबीर नगर –
आज दिनांक 18 फरवरी 2026 सिविल बार एसोसिएशन संत कबीर नगर के अधिवक्ताओं द्वारा बाराबंकी जिले में असेनी मोड़ पर अधिवक्ता शोएब किदवई (बाबी) की दिनदहाड़े गोली मारकर निर्मम हत्या कर देने के संदर्भ में आज मुख्यमंत्री के सापेक्ष जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन।
आपको बताते चले की बीते दिनों बाराबंकी जिले में असेनी मोड़ पर एक अधिवक्ता शोएब किदवई की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी गई इस घटना से जनपद संत कबीर ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के अधिवक्ता समाज को झकझोर कर रख दिया है। शोएब किदवई की हत्या करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी के संदर्भ में पुलिस अधीक्षक द्वारा 48 घंटे का समय मांगा गया था परंतु 48 घंटे व्यतीत हो जा जाने के बावजूद भी अभी तक शोएब किदवई के हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो सकती है इससे आहत होकर सिविल बार एसोसिएशन संत कबीर नगर के अध्यक्ष ईश्वर प्रसाद पाठक की अगुवाई में जिलाधिकारी कार्यालय पर जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया गया। इस ज्ञापन के माध्यम से निम्नलिखित मांग अधिवक्ताओं द्वारा रखा गया । जिसमें पहली मांग है अभियुक्तों की तत्काल गिरफ्तारी किया जाए। दूसरी मांग अति शीघ्र एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाए। तीसरी मांगे – मृतक अधिवक्ता के परिवार जनों को आर्थिक सहायता एवं सुरक्षा प्रदान किया जाए। चौथी मांग है- अभियुक्तों के विरुद्ध फास्ट ट्रैक में मुकदमा चलाकर 3 माह के अंदर मृतक अधिवक्ता के परिवार जनों को न्याय दिलाया जाए।
ज्ञापन देते समय निरंजन सिंह महामंत्री सिबिल बार एसोसिएशन, सरफराज नवाज आलम, प्रदीप पाण्डेय,जीशान अली, रवि कुमार मिश्रा, नीतीश कुमार मिश्रा, नीतिश सिंह, राजेश कुमार मिश्रा,सर्वेश कुमार राय, गंगाराम पासवान, मोहम्मद इश्तियाक खान, राम पलट यादव, अमित उपाध्याय, अशोक कुमार आर्य, मोहम्मद वसी, पशुपतिनंदन चतुर्वेदी, अनुराग पांडे, नवीन कुमार श्रीवास्तव, आज्ञाराम चौधरी, अरविंद कुमार पांडे, गौरव कुमार पांडे के साथ-साथ दर्जनों अधिवक्ता उपस्थित रहे।
