संतकबीर नगर- शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 18 फरवरी को बिजली रहेगी बाधित।
Oplus_16908288
18 फरवरी को बिजली रहेगी बाधित।
संतकबीर नगर-
विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि माध्यमिक कार्य खंड द्वारा अवगत कराया गया है कि दिनांक 18.02.2026 से 22.02.26 तक प्रस्तावित नए 33/11 KV विद्युत उपकेंद्र MADYA से निकलने वाले फीडर की लाइन बनाए जाने हेतु, समानांतर चल रहे 11 kv पुलिश लाइन फीडर की लाइन होने के कारण विद्युत सुरक्षा के दृष्टिगत उक्त फीडर से पोषित क्षेत्र यथा कलेक्ट्रेट,सरौली,मैलानी, बड़गों,अशोका हॉस्पिटल इत्यादि क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बाधित रहेगी।
इसी प्रकार दिनांक 18 फरवरी 2026 को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक फीडर विभक्तिकरण का काम होने के कारण टाउन 3 से पोषित क्षेत्र जैसे बगहिया,पठान टोला,अंसार टोला, बाईपास,मोतीनगर,ट्यूबवेल कॉलोनी, बर्दहिया उत्तर, बराई टोला,समय माता मंदिर,बंजारिया आदि की विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है कि समय से पानी इत्यादि की व्यवस्था करने का कष्ट करें।
