संतकबीर नगर- “साइबर अपराधों से बचाव” विषयक गोष्ठी का किया गया आयोजन।

0

बघौली ब्लाक में “साइबर अपराधों से बचाव” विषयक गोष्ठी का किया गया आयोजन।

संतकबीर नगर- 

साइबर क्राइम थाना द्वारा थाना कोतवाली खलीलाबाद अन्तर्गत बघौली ब्लाक में ब्लाक के अधिकारी/कर्मचारीगण, आंगनबाड़ी, समूह कार्यकर्ताओं को “साइबर अपराधों से बचाव” विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं साइबर सेल के विशेषज्ञों द्वारा लगभग 200 लोगों को ऑनलाइन ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग, फर्जी कॉल, ओटीपी फ्रॉड, लिंक क्लिक धोखाधड़ी सहित विभिन्न प्रकार के साइबर अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई । साथ ही बताया गया कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज पर तुरंत प्रतिक्रिया न दें तथा किसी भी स्थिति में अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें ।

गोष्ठी में उपस्थित नागरिकों को साइबर अपराध होने की स्थिति में तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराने तथा cybercrime.gov.in पोर्टल पर रिपोर्ट करने के तरीकों से भी अवगत कराया गया ।

पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा लगातार इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति प्रेरित किया जा रहा है ।

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना श्री जय प्रकाश चौबे, का0 रामप्रवेश मद्धेशिया, म0का0 अमृता सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजुद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...