बहराइच- समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें।
समाधान दिवस में सुनी गईं फरियादें।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
थाना रिसिया पर माह के दूसरे शनिवार को आयोजित समाधान दिवस मे सभी तरह से केवल छह् मामले राजस्व से संबंधित आये,जिनमे तीन मामले मौके पर ही निस्तारित कर दिये गये है।
थाने पर आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता प्रभारी निरीक्षक करुणाकर पाण्डेय ने किया,उन्होंने ने बताया , कि जमीनी विवाद को लेकर आये मामले के लिए राजस्व निरीक्षक की अगुवाई मे पुलिस टीम के साथ गठन कर निस्तारित करने के निर्देश दिये गये है। जिनका जल्द निस्तारण होगा। समाधान दिवस मे कानूनगो, लेखपाल सहित फरियादी मौजूद रहे।
