बहराइच- महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित।
Oplus_16908288
महिला सशक्तिकरण जागरूकता अभियान कार्यक्रम आयोजित।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच-
दिनांक 13-2-2026 को राष्ट्रीय सेवा योजना के विशेष शिविर के चौथे दिन महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम पर आयोजन किया गया कार्यक्रम के प्रथम सत्र में कार्यक्रमाधिकारी प्रथम डॉ मुकेशचंद्र श्रीवास्तव ने महिलाओं के सशक्तिकरण से सम्बंधित विचार प्रस्तुत किया । कार्यक्रमाधिकारी द्वितीय डॉ आशुतोष त्रिपाठी ने भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न महिला सशक्तिकरण योजनाओं के बारे में जानकारी दी इसी क्रम में डॉ मिथिलेश कुमार चौधरी ने विशेष शिवर में उपस्थित सभी स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं के जीवन में अनुशासन के महत्व को रेखांकित किया। प्रोफेसर दयाराम यादव जी ने सभी स्वयं सेवक एवं स्वयं सेविकाओं को संबोधित करते हुए संविधान द्वारा महिलाओं को प्रदत्त अधिकारों पर प्रकाश डाला। प्रथम सत्र के कार्यक्रम के अंतर्गत राधिका, दरख़शा, कशिश, अंजू,जानकी , नीतू, गुंजा, सरिता आदि ने टोली बनाकर आच्छादित ग्राम जहान चक में महिलाओं से मिलकर शिक्षा के लिए प्रेरित किया वा महिलाओं को हस्ताक्षर करना शिखाया। दूसरे सत्र में महिला सशक्तिकरण जागरूकता रैली निकाली गई आज के कार्यक्रम में प्रथम कार्यक्रमाधिकारी डॉ मुकेशचंद्र श्रीवास्तव एवं डॉ आशुतोष त्रिपाठी सहित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व विशिष्ट अथिति के रूप में प्रोफ़ेसर दयाराम यादव, डॉ मिथिलेश कुमार चौधरी एवं श्री डेविड कुमार पाण्डेय उपस्थित रहे।।
