रिसिया चौकी परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक।
Oplus_16908288
रिसिया चौकी परिसर में आयोजित हुई शांति समिति की बैठक।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया- बहराइच।
कस्बे के पुलिस चौकी पर आगामी शिवरात्रि महापर्व को लेकर शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता रिसिया थाना प्रभारी करूणाकर पाण्डेय ने की। बैठक मे सभी लोगो से शांति व सौहार्द बनाये रखने की अपील की गई तथा अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी रखने की कही गई।
बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी श्री पाण्डेय ने कहा हम सभी को एक दूसरे का सम्मान करते हुए एक दूसरे की खुशी मे शामिल होना चाहिये जिससे सामाजिक समरसता बरकरार रहे। उन्होने महा शिवरात्रि पर्व को लेकर कस्बे मे निकलने वाले शोभायात्रा के संबंध मे बातचीत की। इस पर आकाश श्रीवास्तव ने उन्हे विभिन्न मार्गो से शोभायात्रा ले जाने को लेकर जानकारी प्रदान की। मोहल्ला गायत्री नगर स्थित मदरसा के निकट मार्ग पर हुए जलभराव से अवगत कराते हुए पूर्व सभासद कमलेश आर्य आदि ने बताया की इसी मार्ग से शोभायात्रा निकलेगी और शिवभक्तों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा, इस पर थाना प्रभारी ने एसडीएम सदर से वार्ता कर जल भराव से निजात दिलाये जाने का आश्वासन दिया। बैठक के अंत मे थाना प्रभारी ने चाइनीज मांझे से लोगो को अवगत कराया और बताया की सरकार ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया और इसे बेचने वाले या फिर खरीदने वाले अथवा प्रयोग करने वालो के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। इसके अतिरिक्त उन्होने लोगो से लोगो से शांतिपूर्ण त्यौहार मनाये जाने की अपील की। बैठक का संचालन चौकी प्रभारी बिहारी सिंह यादव ने किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन राजेश निगम, सभासद जुबेर खां, एकराम अली, सोनू, फरहद, मंडल अध्यक्ष हलीम अहमद, विरेंद्र वर्मा, मदन गोपाल, अशोक शर्मा, पूरन वर्मा, शिव कुमार वर्मा, एस आई किशन लाल, सर्व जीत सिंह, प्रभाकर राज सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
