बहराइच – पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल।
Oplus_16908288
पुलिस परेड ग्राउण्ड में आयोजित हुआ ब्लैक आउट मॉक ड्रिल।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच ।
जनपद में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने, आपातकालीन परिस्थितियों के समय आमजनमानस सतर्क व अलर्ट रखने, प्राथमिक उपचार तथा जीवन को सुरक्षित रखने की जानकारी प्रदान करने तथा दैवीय आपदा के समय अग्निशमन एवं आपात सेवायें, पुलिस, एसएसबी, स्वास्थ्य एवं अन्य सम्बन्धित विभागों, संस्थानों, संगठनों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से शुक्रवार को देर शाम पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देश तथा जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक रामनयन सिंह के कुशल मार्गदर्शन में ब्लैक आउट जैसी परिस्थितियां पैदा कर मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक अथ्यास किया गया।

मॉक ड्रिल के दौरान घड़ी की सुईयों द्वारा शाम के छः बजाते ही ब्लैक आउट के हालात पैदा हो गये। घने अंधेरे व सन्नाटे के बीच फायर सर्विस सायरन चारों तरफ गूंजने लगे। पुलिस लाईन परेड ग्राउण्ड पर अचानक हमले जैसे हालात के सजीव दृश्य के बीच एम्बुलेन्स दौड़ दौड़ कर घायलों को प्राथमिक उपचार देने के साथ-साथ अस्पताल की ओर ले जाने लगी। जबकि कुछ स्थानो पर लगी आग को काबू पाने के लिए फायर सर्विस के वाहन पूरी तरह से हरकत में आ गये। पुलिस बल द्वारा अनुशासित ढंग से सुरक्षा मोर्चा संभालते हुए गश्त, निगरानी, सूचना आदान-प्रदान एवं आकस्मिक परिस्थितियों में समन्वित कार्रवाई का प्रदर्शन किया गया।

मॉक ड्रिल को सफलतापूर्वक संचालित करने में एसएसबी के जवानों, एनसीसी कैडेट्स, पुलिस, स्वास्थ्य, नगर विकास, होमगार्डस के साथ साथ अन्य आपदा मित्रों तथा स्थानीय आपदा प्रबन्धन टीम के सदस्यांे द्वारा सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। इस अवसर पर एसएसबी कमाण्डेन्ट, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
