संत कबीर नगर- राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों/कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को मताधिकार से संबंधित दिलाई गई शपथ।
Oplus_16908288
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अधिकारियों/कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं को लोकतांत्रिक आस्था एवं मताधिकार का प्रयोग करने से संबंधित दिलाई गई शपथ।
उत्कृष्ट कार्य करने वाले बी0एल0ओ0 को प्रमाण पत्र देकर किया गया सम्मानित।
संतकबीर नगर –
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस समारोह का आयोजन विकास भवन परिसर के डीपीआरसी हाल में किया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) जयप्रकाश व मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारीगण, छात्र-छात्राओं एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी-‘‘हम, भारत के नागरिक, लोकतंत्र में अपनी पूर्ण आस्था रखते हुए यह शपथ लेते है कि हम अपने देश की लोकतांत्रिक परम्पराओं की मर्यादा को बनाए रखेेंगे तथा स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अुक्षण्ण रखते हुए, निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेेंगें।

जिलाधिकारी ने जनपद संतकबीर नगर के समस्त मतदाताओं/जनपदवासियों को मतदाता दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जब हम लोग 18 वर्ष के हो जाते हैं तब लोकतांत्रिक व्यवस्था में हमे वोट देने का अधिकार मिल जाता है। चाहे वह एम0पी0/एम0एल0ए0, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव हो। लोकतंत्र में मतदान दिवस को त्योहार के रूप में मनाते हैं। बी0एल0ओ0 का लोकतंत्र में बहुत महत्वपूर्ण कार्य होता है। वोटर लीस्ट की शुद्धता बी0एल0ओ0 के उपर होती है नये वोटर जोड़ना, घटाना, शिफ्ट करना आदि जिम्मेदारी होती है। जिलाधिकारी ने कहा कि जितना शुद्ध वोटर लिस्ट होगी उतना ही अच्छा चुनाव होगा। वोट डालने के लिए हमे ही जागरूक करना है जिससे लोग वोट डाले और दूसरों को वोट डालने हेतु प्रेरित करें और मतदान प्रतिशत बढ़े और लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हो। उन्होंने सभी को जाति, धर्म व बिना किसी भेदभाव से निष्पक्ष मतदान करने हेतु जागरूक किया।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा की राष्ट्रीय मतदाता दिवस-2026 की थीम “मेरा भारत, मेरा वोट” My India, My Vote को सफल और मजबूत बनाने की दिशा में हम सबको मिल कर व्यापक स्तर पर इसका प्रचार-प्रसार करना तथा दिनांक 01 जनवरी 2026 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके प्रत्येक युवक/युवतियों को मतदाता सूची में शामिल करने हेतु जागरूक करना है।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बूथों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 07 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि आज के ही दिन दिनांक 25 जनवरी 1950 को भारत निर्वाचन आयोग का गठन हुआ था और 25 जनवरी 2011 से राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाये जाने का शुभारम्भ किया गया था। जनपद के अन्य सभी कार्यालयों में भी कार्यालयाध्यक्षों ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलायी तथा विद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से छात्र-छात्राओं को मतदान के महत्व और मताधिकार के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक विजयंत कुमार सिंह, उपायुक्त एनआरएलएम प्रवीण कुमार शुक्ला, उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह, सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित अधिकारी/कर्मचारी, छात्र/छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

