बहराइच- DM की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक।
Oplus_16908288
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई पंचायती राज विभाग की समीक्षा बैठक।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद।
आज का भारत लाइव
बहराइच 22 जनवरी।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में पंचम राज्य वित्त एवं 15वां वित्त आयोग अर्न्तगत ग्राम पंचायतों में कराये गये कार्य के सापेक्ष भुगतान की प्रगति की समीक्षा की गयी। समीक्षा के दौरान न्यून प्रगति वाले ब्लाकों के सम्बन्धित एडीओ पंचायत व ग्राम पंचायत सचिवों को नोटिस जारी करने के निर्देष दिये गये। डीएम ने जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देष दिया कि अपने स्तर पर 15वां एवं पंचम वित्त आयोग की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की नियमित रूप से समीक्षा करते रहे।
डीएम ने निर्देष दिया कि ग्राम पंचायतों में टाइड ग्राण्ट से ग्राम पंचायत की आबादी में तालाब की सफाई, कुओं का जीर्णोद्वार एवं जाली का कार्य, एस.एल.डब्लू.एम. के अर्न्तगत आर.आर.सी. संचालन, डस्टबिन की साफ-सफाई में व्यय करने तथा ग्राम पंचायतों का स्वयं के संसाधन से आय में बढोत्तरी की जाय। इसके अतिरिक्त जनपद की समस्त ग्राम पंचायतों में निर्मित आर.आर.सी. सेन्टर को जल्द से जल्द संचालित कराये जाने के भी निर्देश दिये गये। डीएम ने कहा कि सभी ब्लाकों में स्वच्छता अभियान का संचालन भी कराया जाय तथा ग्राम वासियों को नियमानुसार परिवार रजिस्टर की नकल उपलब्ध करायी जाय।

डीएम ने सम्बन्धित अधिकारियों को यह भी निर्देष दिया कि टाइड, अनटाइड फण्ड की धनराषि का उपयोग निर्माण कार्यो में नियमानुसार एवं षासन द्वारा निर्धारित गाइड लाइन के अनुसार किया जाय। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेष चन्द्र, डीपीआरओ, पंचायत सचिव, एडीओ पंचायत सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
