बहराइच- सीमावर्ती क्षेत्रों के चिन्हित अतिक्रमणों को हटवाया जाय- DM।

0

Oplus_16908288

सीमावर्ती क्षेत्रों के चिन्हित अतिक्रमणों को हटवाया जाय: डीएम।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 20 जनवरी।

भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के 0 से 15 कि.मी. में सरकारी भूमि एवं नो मेन्स लैन्ड पर अवैध अतिक्रमण को हटाये जाने के सम्बन्ध में की जा रही कार्यवाही की समीक्षा हेतु जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि भारत-नेपाल अन्तर्राष्ट्रीय सीमा क्षेत्र के 0 से 15 कि.मी. के मध्य सरकारी भूमि पर पाये गये 641 अवैध अतिक्रमण को चिन्हांकित करते हुये अब तक टास्क फोर्स द्वारा 212 अवैध अतिक्रमण को हटा दिया गया। अवशेष अतिक्रमण को नियमानुसार हटाये जाने की प्रकिया गतिमान है।

डीएम श्री त्रिपाठी द्वारा नो मैन्स लैन्ड पर चिन्हांकित किये गये अतिक्रमण को यथाशीघ्र हटाये जाने एवं भारत-नेपाल सीमा के ज्वाइन्ट सर्वे हेतु सर्वे आफ इंडिया को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये गये। डीएम ने यह भी निर्देश दिया कि टास्क फोर्स द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा हेतु प्रत्येक सप्ताह सभी सम्बन्धित अधिकारी बैठक भी करें।

इस अवसर पर प्रभागीय वनाधिकारी, कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग, बहराइच, कमॉडेन्ट 42वीं वाहिनी एस.एस.बी., कमॉडेन्ट 59वीं वाहिनी एस.एस.बी. नानपारा, उप जिलाधिकारी मिहींपुरवा, तहसीलदार नानपारा मौजूद रहे जबकि अन्य अधिकारियों द्वारा वर्चुअली बैठक में प्रतिभाग किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...