बहराइच- माघ अमावस्या पर कपूरे बाबा मंदिर पर लगा मेला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
Oplus_16908288
माघ अमावस्या पर कपूरे बाबा मंदिर पर लगा मेला श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।
एक सफ्ताह से श्री मद भागवत कथा भी हुए
रिपोर्ट -दिलशाद अहमद।
आज का भारत लाइव
रिसिया – बहराइच ।
रिसिया के बंगला चक के कपूरे बाबा मंदिर पर माघी अमावस पर मेले का आयोजन हुआ। मेले के दिन मंदिर परिसर के निकट काफी भीड़ उमड़ पड़ी थी।
कपूरे भक्त बाबा मंदिर बंगला चक के श्रद्धालुओं ने श्री मद भागवत कथा का आयोजन किया था, जिसका समापन शनिवार को हुआ था,अमावस के दिन सुबह से मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी,भजन कीर्तन के साथ भंडारे भी चल रहे थे,मंदिर में श्रद्धालुओं के द्वारा दर्शन भी किया जा रहा था।

कपूरे बाबा मंदिर के आयोजक सरोज सिंह प्रधान प्रतिनिधि ने बताया है। कि करीब पांच दशक से मंदिर परिसर में मेला लगता है। पहले इसके आस पास के क्षेत्र बियाबान जंगल में आते थे।
मेला परिसर में संजय जायसवाल प्रमुख प्रतिनिधि, रामू लाल चेयर मैन प्रतिनिधि, डा राजू निगम, पूर्व विधायक शब्बीर अहमद, सुरेश प्रताप सिंह, राजेश तिवारी, बीरबल चौहान, राकेश सिंह,राजेश सिंह, मनोज कश्यप सहित मौजूद रहे।
