बहराइच- 30 दिवसीय बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न।

0

Oplus_16908288

वाइब्रेंट गांव बलाईगांव में सम्पन्न हुआ 30 दिवसीय बेसिक कम्प्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम।

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित किया गया प्रशिक्षण कार्यक्रम।

डीएम, एसपी व सीडीओ ने उत्तीर्ण प्रतिभागियों को बांटे कम्प्यूटर।

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 18 जनवरी।

59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट कैलाश चंद रमोला के मार्ग निर्देशन में 59वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वाइब्रेंट गांव बलाईगांव में आयोजित 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर कोर्स का शनिवार को देर शाम सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीमावर्ती क्षेत्र के 40 युवाओं ने सहभागिता कर कंप्यूटर की मूलभूत शिक्षा प्राप्त की।

वाइब्रेंट गांव बलाईगांव में शनिवार को देर शाम आयोजित समापन समारोह में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी द्वारा पुलिस अधीक्षक राम नयन सिंह व मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र के साथ बेसिक कंप्यूटर कोर्स को सफलतापूर्वक पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए तथा उत्तीर्ण प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप कंप्यूटर भी प्रदान किए गए।

समापन कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने 59वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रम सीमावर्ती युवाओं को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समापन अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट पंकज कुमार ठाकुर, द्वितीय कमान द्वारा भी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ दी गईं तथा कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों एवं स्थानीय नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...