बहराइच- डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा बैठक।
Oplus_16908288
डीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा बैठक।
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
बहराइच 17 जनवरी।
शासन के सर्वाेच्च प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस सन्दर्भों की समीक्षा के लिए गत दिवस देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान जिलाधिकारी अक्षय त्रिपाठी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा निस्तारण के सम्बन्ध में की गई कार्यवाही का प्रभावी अनुश्रवण करते हुए रैंक में सुधार लाये ताकि जनपद की रैंकिंग प्रभावित न होने पाये। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि 60 प्रतिशत से कम संतुष्टि पाये जाने पर अधिकारियों के विरूद्ध विभागीय कार्यवाही प्रस्तावित कर दी जायेगी। डीएम ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा करते हुए रहें तथा यह सुनिश्चित करें कि संतुष्टि का प्रतिशत कम न होने पाये।
सीएम डैशबार्ड की समीक्षा के दौरान डीएम ने निर्देश दिया कि जल निगम अन्तर्गत पूर्ण 33 परियोजनाओं को टीम बनाकर सत्यापन कराया जाय। जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया गया कि 15वां वित्त एवं 05वां वित्त अन्तर्गत उपलब्ध घनराशि की ग्राम पंचायतों में लिस्ट चस्पा की जाय। पीएम सूर्यघर योजना की समीक्षा करते हुए डीएम ने निर्देश दिया कि सचिव व ग्राम प्रधानों से समन्वय करते हुए आमजन को जागरूक किया जाय ताकि अधिक से अधिक लोग स्वेच्छा से इस योजना का लाभ उठायें। उन्होंने पीएम सूर्य घर योजना के लक्ष्य की पूर्ति हेतु अन्य विभागों से भी सहयोग लेने का निर्देश दिया। सभी प्रकार की छात्रवृत्ति की समीक्षा करते हुए माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देश दिया गया कि विद्यालयों के स्तर पर लम्बित आवेदन पत्रों का निस्तारण कराया जाय। डीएम ने पर्यटन विभाग को निर्देश दिया कि पयागपुर अन्तर्गत अमृतेश्वर शिव मन्दिर व नानपारा के बरदहाकलां में स्थित मन्दिर का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराया जाय। ग्रामीण अभियन्त्रण विभाग को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक माह हेतु निर्धारित लक्ष्य का अनुश्रवण करते रहें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
