संत कबीर नगर – पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !
Oplus_16908288
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका !
मृतक के पिता ने धनघटा पुलिस को सौंपी तहरीर !
धनघटा- सन्तकबीर नगर !
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम सेंवईपार स्थित एक बाग में मंगलवार की सुबह पेड़ से लटकता बीस वर्षीय युवक का शव पाया गया। युवक की शिनाख्त ग्राम सेंवईपार निवासी बीस वर्षीय बालकृष्ण यादव पुत्र लल्लन प्रसाद यादव के रूप में हुई। घटना को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। परिजनों ने इस संबन्ध में धनघटा थाने में तहरीर देकर हत्या की आशंका व्यक्त किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सेवईपार निवासी लल्लन प्रसाद यादव का बीस वर्षीय बेटा बाल कृष्ण सोमवार की रात भोजन कर घर के कमरे में सोने चला गया। घर के परिजन भी भोजन के बाद सोने चले गए। मंगलवार की सुबह गांव के पश्चिम एक बाग में ग्रामीणों ने पेड़ से रस्सी से लटकता बाल कृष्ण का शव देखा। ग्रामीणों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। इस बीच सूचना पर युवक के परिजन व स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव को पेड़ की डाल से नीचे उतरवाया गया। अचानक हुई इस घटना को देख गांव के लोग हतप्रभ रह गए। दबी जुबान से ग्रामीणों के बीच अनेक प्रकार की चर्चाएं जोर पकड़ने लगी। युवक रात में कब कमरे से बाहर निकला यह परिजनों को भी जानकारी नही है। मोके पर मृतक के पैरों में जूता चप्पल भी नही था। युवक जिस कमरे से घर के बाहर निकला उस कमरे में भी उसका जूता चप्पल नही मिला। पुलिस ने आवश्यक जानकारी एकत्र करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मृतक चार भाइयों राघव राम, कृष्ण राम, छोटे में सबसे छोटा था। वह घर पर रहकर पिता के साथ खेती बाड़ी का काम देखता था। मृतक के पिता लल्लन प्रसाद यादव ने बताया कि बेटे की हत्या कर शव को पेड़ की डाल से लटका दिया गया। उसके पैर में जूता चप्पल न होंना यह साबित करता है उसकी कही अन्यत्र हत्या कर पेड़ से लटका दिया गया। पीड़ित के पिता ने पुलिस को बेटे की हत्या किए जाने की तहरीर सौंपी है।
प्रभारी निरीक्षक जेपी दुबे ने बताया कि पुलिस सभी विन्दुओं को ध्यान में रखकर जांच पड़ताल कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थित और भी स्पष्ट होगी।
