बहराइच- रिसिया सी एच सी पर मरीजों का हो रहा उचित इलाज !
Oplus_16908288
रिसिया सी एच सी पर मरीजों का हो रहा उचित इलाज !
समय से मिल रही सूचनाओं से मरीजों के स्वास्थ्य सुधार !
रिपोर्ट – दिलशाद अहमद
आज का भारत लाइव
रिसिया,बहराइच।
रिसिया सी एच सी पर नियमित रूप से सैकड़ों मरीजों का इलाज हो रहा है। और समय से मिल रही उचित सलाह से मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।
रिसिया सी एच सी पर अधीक्षक सहित छह चिकित्सक तैनात है। और पर्याप्त संख्या में फार्मासिस्ट सहित वार्ड ब्वॉय अन्य स्वास्थ्य कर्मी तैनात हैं, जो मरीजों की देखभाल में हर समय लगे रहते हैं, वहीं लेबर रूम में प्रशुताओ का उचित देखभाल में स्टाफ नर्स लगी रहती हैं।
अस्पताल में नियमित रूप से पांच सौ के करीब मरीजों का निशुल्क इलाज होता है। और सभी प्रकार से जांच की भी सुविधा मिली हुई है। साथ ही अस्पताल में जेनरिक दवाएं भी उपलब्ध है।जिस कारण हर समय अस्पताल मरीजों से भरा रहता है।
