सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन
*सदर विधायक अंकुर राज तिवारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन*
*संतकबीरनगर-* भारतीय जनता पार्टी की जनसंपर्क अभियान को नई दिशा देने के उद्देश्य से राधे कृष्णा मैरिज हॉल,मड़या,खलीलाबाद में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ। सम्मेलन में जिलेभर से आए सैकड़ों कार्यकर्ताओं व पार्टी पदाधिकारियों की अभूतपूर्व उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकप्रिय विधायक खलीलाबाद सदर अंकुर राज तिवारी रहे,जिन्होंने संगठन के सभी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए दिशा-निर्देश दिए। अपने संबोधन में विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की आत्मा उसका कार्यकर्ता है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। उन्होंने कहा भाजपा किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि विचार और कार्यकर्ता की पार्टी है। बूथ से लेकर शीर्ष तक हर कार्यकर्ता हमारी पहचान और सम्मान का प्रतीक है।उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुँचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर न केवल योजनाओं का लाभ बताएं बल्कि भ्रष्टाचार-मुक्त शासन की छवि को और सशक्त बनाएं। सम्मेलन में बूथ स्तर तक पार्टी के संगठन को और मजबूत करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर “हर बूथ–मजबूत बूथ” का संकल्प पूरा करें। जनता से सीधा संवाद और लाभार्थी संपर्क अभियान के माध्यम से पार्टी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाया जाए सादर विधायक ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को उनके सहयोग और निष्ठा के लिए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी,जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा,जिला उपाध्यक्ष आदित्य यादव,मंडल अध्यक्ष राम नयन शर्मा,मंडल अध्यक्ष देहात भगवानदास यादव,मंडल संयोजक कन्हैया लाल यादव,नगर अध्यक्ष वीरेंद्र शुक्ला,वरिष्ठ भाजपा नेता सतविंदर पाल उर्फ जज्जी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी मंच पर उपस्थित रहे। इसके अलावा पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी, मीडिया प्रमुख धनंजय पांडेय, ब्रह्मानंद पांडेय,मंडल महामंत्री प्रदीप सिंह,दिलीप सिंह,शैलेन्द्र पांडे,रामेंद्र चौधरी,अमीर चौधरी,गौरव निषाद, अजय गोस्वामी,मधुसूदन ओझा,संत प्रसाद,काशी चौधरी,चंद्रचूर्ण मिश्रा, राजेश चतुर्वेदी,विष्णु सिंह,सोनू गौड़, कन्हैया लाल वर्मा,मुरलीधर जयसवाल,भोला अग्रहरि,उमेश चंद्र तिवारी आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
