चोरी की साइकिल व एक अदद चाकू के साथ अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।
*चोरी की साइकिल व एक अदद चाकू के साथ अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
*संत कबीर नगर -* आज दिनाँक 11 नवंबर 2025 को 01 अभियुक्त को चोरी की एक अदद साइकिल व एक अदद नाजायज चाकू जिला अस्पताल पी0एम0 हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया।
आप को बताते चले कि
नईम पुत्र अली हुसैन निवासी डिहवा थाना धनघटा जनपद संतकबीरनगर को चोरी की एक अदद साइकिल व एक अदद नाजायज चाकू जिला अस्पताल पी0एम0 हाउस के पास से गिरफ्तार किया गया । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर मु0अ0सं0 1045/2025 धारा 317(2) बीएनएस व 4/25 आयुध अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ किया गया तो अभियुक्त ने बताया गया कि इस साइकिल को मैने बाजार के दिन खलीलाबाद मेहदावल बाईपास के पास से कुछ दिन पहले चुराया था, जिसे आज बेचने के लिए जा रहा था ।पुलिस विभाग के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास पहले से रहा है
*-आपराधिक इतिहास-*
1. मु0अ0सं0 581/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
2. मु0अ0सं0 596/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर
3. मु0अ0सं0 678/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
4. मु0अ0सं0 682/18 धारा 379/411 भा0द0वि0 थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
5. मु0अ0सं0 1251/18 धारा 3(1) यू0पी0 गैंगेस्टर एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
6. मु0अ0सं0 863/2025 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीरनगर ।
*गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का विवरणः-* उ0नि0 श्री राजेश कुमार सिंह, का0 भीम कुमार, म0का0 आरती सिंह, म0का0 प्रतीक्षा यादव ।
