संत कबीर नगर -डीएम द्वारा जनपद स्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एम०सी०एच०) नियन्त्रण कक्ष का किया गया उद्घाटन।

0

डीएम द्वारा जनपद स्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एम०सी०एच०) नियन्त्रण कक्ष का किया गया उद्घाटन।

एम०सी०एच०नियन्त्रण कक्ष/जनपद स्तरीय वार रूम का हेल्पलाइन नं0 – 7398374222 है।

ब्यूरो रिपोर्ट- के0पी0 मौर्य

संत कबीर नगर –

आज दिनांक 03 नवंबर 2025 जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जनपद स्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एम0सी0एच0) नियन्त्रण कक्ष/जनपद स्तरीय वार रूम का फीता काट कर भव्य उ‌द्घाटन/शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने एम0सी0एच0 नियन्त्रण कक्ष का उद्घाटन करते हुए कहा कि जनपद स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी परामर्श देना एवं जनहित में आवश्यकतानुसार व्यवस्थाएं सुनिश्चित करना आदि से संबंधित है।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रामानुज कनौजिया ने बताया कि जनपद स्तर पर स्थापित एमसीएच नियंत्रण कक्ष का हेल्पलाइन नंबर 7398374222 है, जिस पर जन सामान्य के लोग फोन कर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकते हैं, साथ ही साथ उन्होंने बताया कि एमसीएच नियंत्रण कक्ष का उद्देश्य आशाओं/ए.एन.एम. के माध्यम से निजी चिकित्सालयों में प्रसव हेतु गर्भवती महिलाओं को ले जाने की स्थिति में जनता द्वारा कन्ट्रोल रुम में सूचना उपलब्ध कराये जाने पर व्यवस्था सुनिश्चित करना जिससे सुरक्षित संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिलें। उच्च जोखिमयुक्त गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित एवं संस्थागत प्रसव कराने हेतु उचित परामर्श देना। आम जनमानस द्वारा ए.एन.सी. एवं प्रसव सम्बन्धी प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण कराना। 7 से 9 माह की गर्भवती महिलाओं का फालोअप करना तथा संस्थागत प्रसव हेतु प्रोत्साहित करना। सीवियर एनीमिक महिलाओं का प्रसव पूर्व एवं प्रसव के दौरान ब्लड की व्यवस्था हेतु सहयोग करना। नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र की जानकारी देना। संस्थागत प्रसव हेतु सही समय पर सही निर्णय लेने की सलाह देना। 7, 8 एवं 9 माह की गर्भवती महिलाओं की सूची ब्लाक से जनपद पर उपलब्ध कराना है।
जनपद स्तरीय मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य (एम0सी0एच0) नियन्त्रण कक्ष, कार्यालय मुख्य चिकित्सधिकारी के द्वितीय तल पर स्थित कक्ष सं0 23 में बनाया गया है।
इस अवसर पर सीएमएस डॉक्टर रामप्रवेश , विनीत कुमार श्रीवास्तव जिला कार्यक्रम प्रबंधक (एन.एच.एम), संगीता जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता, डा0 विनय कुमार सोनी (DIO), डा0 सोहन गुप्ता (डिप्टी सी एम ओ), सुजीत कुमार सिंह (अर्बन हेल्थ कोर्डिनेटर), संजीव कुमार (डी .सी.पी.एम), बृजेश कुमार (डी.ए.एम), डा0 अबूबकर (क्वालिटी कंसल्टेंट), डां0 मुबारक अली (एपीडेमोलाजिस्ट), इमतियाज अहमद (फैमिली प्लानिंग मैनेजर), धीरज कुमार (डाटा कम एकाउंटेंट) सहित चिकित्सालय के अन्य चिकित्सक व कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...