संत कबीर नगर – विद्युत की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत !

Oplus_16908288
विद्युत की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत !
धनघटा – संतकबीर नगर !
धनघटा थाना क्षेत्र के ग्राम शकूर चक में शुक्रवार की शाम टीवी का प्लग लगाते समय विद्युत की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। परिजन गंभीर अवस्था में युवक को सीएचसी हैसर लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने जांच पड़ताल के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना मिलने पर अस्पताल पहुंचे स्वजनों की चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार ग्राम शकूरचक निवासी महेंद्र का 32 वर्षीय लड़का दिनेश शुक्रवार की शाम लगभग छह बजे टीवी का प्लग स्विच बोर्ड में लगा रहा था इसी समय वह विद्युत की चपेट में आ गया। घर के लोग बचाव के लिए दौड़े। परिजन आनन फानन में दिनेश को गंभीर अवस्था में सीएससी मलौली लेकर पहुंचे। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
-पति के दीर्घायु होने का रखा था ब्रत !
शुक्रवार की शाम की शाम परिवार के लिए काली शाम बन गयी। पति दिनेश की दीर्घायु के लिए ब्रत रखने वाली पत्नी अंजली की दुनिया उजड़ गयी। अस्पताल पहुंची पत्नी अंजली ने पति के शव को देख बेहोश हो गयी। परिजनों की चीख़ पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। बड़े बेटे की मौत ने मां मीरा देवी का रोरोकर बुरा हाल था। दिनेश चार भाइयों में सबसे बड़ा था। वह प्राइवेट नौकरी कर परिवार का खर्चा चलाता था। मौत से शकुरचक गांव में मातम पसर गया।