बहराइच – सीडीओ ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण !

0

Oplus_16777216

सीडीओ ने परिषदीय विद्यालयों का किया निरीक्षण !

विद्यालयों की शिक्षा गुणवत्ता व साफ-सफाई पायी गयी उत्कृष्ट ! 

रिपोर्ट – दिलशाद अहमद

आज का भारत लाइव

बहराइच 01 सितम्बर।

मुख्य विकास अधिकारी मुकेश चन्द्र ने विकास खण्ड चित्तौरा के उच्च प्राथमिक विद्यालय डीहा एवं प्राथमिक विद्यालय सुहासपारा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी शिक्षक उपस्थित पाये गये। सीडीओ ने निरीक्षण के दौरान पाया कि विद्यालय में शैक्षणिक और स्वच्छ वातावरण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है। विद्यालय की व्यवस्थाएं सराहनीय हैं जो अन्य विद्यालयों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।

पूरे विद्यालय परिसर में कक्षाओं से लेकर शौचालय तक साफ-सफाई पायी गयी। सभी कक्षाओं में दीवारों पर ज्ञानवर्धक चार्ट और सामग्री लगी हुई पायी गयी जो बच्चों के सीखने की प्रक्रिया को रोचक बना रही थी। सीडीओ ने छात्रों से संवाद करते हुए प्रश्न भी पूछा। छात्रों द्वारा बिना किसी झिझक के सही और स्पष्ट उत्तर दिए गये। जिससे छात्रों के समझ और ज्ञान का स्तर परिलक्षित होता है। विद्यालय में बाल संसद जैसी अतिरिक्त गति विधियां भी नियमित रूप से आयोजित की जा रही थीं, जो छात्रों के सर्वांगीण विकास में सहायक हैं। सीडीओ ने इस उत्कृष्ट व्यवस्था के लिए प्रधानाध्यापक और सभी शिक्षकों की सराहना की। उन्होंने आशा व्यक्त की कि अन्य विद्यालय भी इसी तरह की व्यवस्थाओं को अपना कर शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर जिला कृषि अधिकारी डाॅ सूबेदार यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा तथा अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...