श्रद्धालुओं से भरी पिकप पलटी, 15 घायल

0

*श्रद्धालुओं से भरी पिकप पलटी, 15 घायल* 

 

*8 लोगों की हालत गंभीर, जिला अस्पताल रेफर*

 

*धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया के निकट रामजानकी मार्ग पर हुआ हादसा*

 

*गोरखपुर जनपद के बांसगांव व उरुआ थाना क्षेत्र से पिकप में सवार 29 श्रद्धालु अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे*

 

धनघटा – संतकबीर नगर ।

 

धनघटा थाना क्षेत्र के डुहिया व सिरसी के बीच राम जानकी मार्ग पर रविवार को दोपहर लगभग डेढ़ बजे अयोध्या जा रही श्रद्धालुओं से भरी पिकप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकप में कुल 29 श्रद्धालु सवार थे। पिकप पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजरने वाले राहगीरो द्वारा पिकप में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। दुर्घटना में घायल 15 लोगो को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। जहां आठ लोगों की हालत गंभीर देख डक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार गोरखपुर जनपद के बांसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भईसारानी व उरुआ थाना क्षेत्र के हथिनापार गांव से 29 लोग पिकप में सवार होकर अयोध्या दर्शन के लिए जा रहे थे। श्रद्धालुओ से भरा पिकप धनघटा थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर डुहिया के निकट पहुंचा तभी पिकप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। घटना के समय मौसम खराब था। पिकप पलटने के बाद चीख पुकार मच गई। सड़क से गुजर रहे राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगो की मदद से पिकप में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। घटना में 15 श्रद्धालु घायल हुए। सभी घायलों को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया। जिसमे छह श्रद्धालुओ की हलत गंभीर देख उन्हें डक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

 

*घटना में घायल श्रद्धालु*

 

गोरखपुर जनपद के बांसगांव थान्तर्गत ग्राम भईसारानी निवासी 65 वर्षीय सोनमती पत्नी प्रेम, 60 वर्षीय सविता पत्नी साम्राज्य, 50 वर्षीय चाना देवी पत्नी बेचन, 70 वर्षीय महिपाल पुत्र राजबली, 50 वर्षीय मीरा पत्नी बहादुर, 50 वर्षीय करमदानी पत्नी राम बृक्ष, 47 वर्षीय नीलमती पत्नी हौसिला, 40 वर्षीय मीरा देवी पत्नी लाल बहादुर, गोरखपुर जनपद के उरुआ थाना अंतर्गत ग्राम हथिनापार निवासी 45 वर्षीय लक्ष्मीना पत्नी जिउत, 60 वर्षीय श्रीमती पत्नी जोखू, 62 वर्षीय जोखू पुत्र रामवृक्ष, 9 वर्षीय अनीता पुत्री अंगद, 55 वर्षीय चैनला देवी पत्नी राम अवतार पाल, गोरखपुर जनपद के बांसगांव थान्तर्गत ग्राम कुरमउ निवासी 60 वर्षीय सोमनाथ, पुत्र राजबली को सीएचसी हैंसर में भर्ती कराया गया।

 

*6 की हालत गंभीर, रेफर*

 

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल 65 वर्षीय सोनमती पत्नी प्रेम 60 वर्षी सावित्र पत्नी साम्राज्य 50 वर्षी चना देवी पत्नी बेचैन 50 वर्षीय कर्मदानी पत्नी रामवृक्ष 60 वर्षी श्रीमती पत्नी जोखू 60 वर्षीय सोमनाथ पुत्र राजबली, 55 वर्षीय चमेली देवी पत्नी राम अवतार, 40 वर्षीय मीरा देवी पत्नी लाल बहादुर को चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर किया है।

 

इस संबन्ध में प्रभारी निरीक्षक धनघटा रामकृष्ण मिश्रा ने बताया की सभी घायलों को सीएचसी हैसर में भर्ती कराया गया है। जिसमें 8 लोगों को गंभीर चोट लगने से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है शेष घायलों का इलाज सीएचसी हैसर में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...