ढाबे पर तमंचा दिखाकर महिला से छीनी थी चेन, दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल- गिरफ्तार

ढाबे पर तमंचा दिखाकर महिला से छीनी थी चेन, दो बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल- गिरफ्तार
Gorakhpur –
गीडा थानाक्षेत्र के देइयापार मोड़ के पास पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस ने 2 अज्ञात बाइक सवार व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया। इस बीच रुकने की जगह उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी और मौके से भागने लगे। खुद को बचाते हुए पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिसमें दो युवक घायल हो गए।
मौके पर जाकर पूछताछ करने पर इनकी पहचान अश्नवनी और शिवा के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। गीडा थानाक्षेत्र में जीरो प्वाइंट के पास ढाबे पर महिला के साथ इन्हीं दोनों लुटेरों ने महिला के गले से चेन लूटी थी। पुलिस गीडा थाने में केस दर्ज कर इनकी तलाश कर रही थी