ऋषिकेश में डबल इंजन सरकार की आस्था और विकास का संगम : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

0

ऋषिकेश में डबल इंजन सरकार की आस्था और विकास का संगम : डॉ. धर्मेंद्र सिंह

सहजनवां- गोरखपुर । पावन तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा तट पर आयोजित भव्य एवं दिव्य गंगा आरती कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह तथा सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला ने श्रद्धा एवं सम्मान के साथ सहभागिता की।
गंगा तट पर पूजन, हवन एवं स्नान के उपरांत दोनों जनप्रतिनिधियों ने माँ गंगा की दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हुए राष्ट्र कल्याण, सामाजिक शांति एवं लोकमंगल की कामना की।
इस अवसर पर पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती जी के सान्निध्य में संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, साधु-संत, विद्यार्थी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने कहा, “माँ गंगा हमारी सांस्कृतिक आत्मा हैं। उनके चरणों में प्राप्त शांति किसी तपस्या से कम नहीं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में भारतीय संस्कृति और आस्था के संरक्षण हेतु अभूतपूर्व प्रयास हो रहे हैं। यह डबल इंजन सरकार की ही देन है कि आज भारत के तीर्थों में नवजागरण की लहर प्रवाहित हो रही है।”
विधायक प्रदीप शुक्ला ने भी गंगा आरती में सहभागिता को प्रेरणादायी क्षण बताया। उन्होंने कहा, “गंगा तट पर आरती में सहभागी होकर मैं स्वयं को गौरवान्वित अनुभव कर रहा हूँ। यह अनुभूति जनसेवा के प्रति मेरी आस्था को और भी सुदृढ़ बनाती है। भाजपा सरकार सनातन परंपराओं एवं तीर्थ स्थलों के संरक्षण और विकास के लिए संकल्पबद्ध है।”
कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक फरेंदा बजरंग बहादुर सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष आजमगढ़ जयनाथ सिंह, जिला उपाध्यक्ष विपिन तिवारी, विनायक तिवारी,भरत,अनुराग मिश्रा सहित कई अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। माँ गंगा की महाआरती के साथ श्रद्धालुओं ने दीपदान कर राष्ट्र की समृद्धि, समाज में शांति एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending Story

आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808... # आवश्यकता है जनपद संतकबीर नगर से एंकर /कम्प्यूटर आपरेटर (डिजाइनिंग और हिन्दी टाइपिंग अनिवार्य ) की .. सम्पर्क सूत्र- 9236660818..9453104808...