24 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चों को पुलिस ने क्या बरामद।
24 घंटे के अंदर गुमशुदा बच्चों को पुलिस ने क्या बरामद।
गुमशुदा बच्चों को पाकर बच्चों के परिवार के खिले चेहरे।
पुलिस ने दिया अपने कार्यकुशलता का परिचय।
पुलिस द्वारा किए गए कार्य की जनता ने किया तहेदिल से सराहना।
संत कबीर नगर – आज दिनांक 18 जुलाई 2025 को पुलिस विभाग ने अपने कार्य कुशलता तथा सतर्कता का परिचय देते हुए। दिनांक 16 जुलाई 2025 को संत कबीर नगर जिले से गायब हुए पांच बच्चों को आज पुलिस ने किया बरामद।
गुमशुदा बच्चों को उनके परिजनों के किए गए सुपुर्द।
आपको बताते चले कि दिनांक 16 जुलाई 2025 को उस्का कला के रहने वाले योगेंद्र यादव द्वारा बताया गया कि मेरा पुत्र अनुराग यादव उम्र 12 वर्ष, आजाद पुत्र जय हिंद उम्र 12 वर्ष, कृष्णा पुत्र ब्यास शर्मा उम्र 13 वर्ष, अनीश चौहान उम्र 12 वर्ष, युसूफ उम्र 13 वर्ष यह सभी बच्चे कल कल दिन में 1:00 घर से बिना बताए कहीं चले गए थे।सभी बच्चों के परिवारजन काफी परेशान हो रहे थे काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का नहीं पता चला तो उनके परिवारजनों ने खलीलाबाद कोतवाली में लिखित तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
उक्त प्रकरण में प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0 आ0 सं0- 649 /2025 की बी0एन0एस0 की धारा 137(2) के तहत बनाम अज्ञात में मामला पंजीकृत करते हुए मामले को संज्ञान में लेकर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा गुमशुदा बच्चों की सकुशल वापसी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद अजय सिंह के निर्देशन पर थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दिनांक 17 जुलाई 2025 की रात्रि 9:00 बजे इंटरनेशनल बाटी चोखा ढाबा गोरखपुर से गुमशुदा बच्चों को पुलिस ने किया बरामद। गुमशुदा बच्चों को 24 घंटे के अंदर पुलिस ने बरामद कर उत्कृष्ट कार्य का प्रदर्शन दिया है पुलिस का कार्य अत्यंत सराहनीय रहा।
पुलिस ने सभी बच्चों के परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों द्वारा बच्चों से पूछने पर उन्होंने बताया कि हम लोगों ने घर से अपने-अपने गुल्लक से पैसे इकट्ठा कर गोरखपुर घूमने गए थे।
